Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeछत्तीसगढओडिशा कांग्रेस के विवाद सुलझाएंगे महंत: आलाकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,...

ओडिशा कांग्रेस के विवाद सुलझाएंगे महंत: आलाकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लीडरशिप और उससे जुड़े मसलों की रिपोर्ट करेंगे तैयार – Raipur News


छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत अब ओडिशा कांग्रेस के विवाद सुलझाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा कांग्रेस के संगठनात्मक मामलों को सुलझाने , समन्वय की जिम्मेदारी दी है।

.

डॉ महंत ओडिशा कांग्रेस की लीडरशिप और उससे जुड़े मसलों की रिपोर्ट तैयार करेंगे।

महंत को मिली जिम्मेदारी

महंत ने दिया धन्यवाद

पार्टी की ओर से मिली इस जिम्मेदारी को लेकर महंत ने आभार जताया है, उन्होंने कहा है कि इस महती जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी से पूर्ण करने का भरोसा दिलाता हूं। ओड़ीसा के मामले में मीनाक्षी नटराजन के साथ समन्वय करेंगे।

महाराष्ट्र चुनाव की कमान संभालेंगे भूपेश और टीएस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया हैं। AICC ने भूपेश बघेल को नागपुर और टीएस सिंहदेव को पश्चिमी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी है।

वहीं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को भी मराठवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular