कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:किडनैपरों के चंगुल से भागी महिला टैक्सी में बैठी, रास्ते में घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की

2 Min Read




कनाडा में मोगा के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह वहां टैक्सी चलाता था। उसकी टैक्सी में बैठी महिला का कुछ बदमाश पीछा कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने टैक्सी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। गांव दौलतपुरा नीवां का रहने वाला दविंदर सिंह 4 साल पहले कमाने के लिए कनाडा गया था। उसकी मौत की सूचना से गांव में शोक का माहौल है। कनाडा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किडनैपर की चंगुल से बचकर निकली महिला बैठी थी टैक्सी में
जानकारी के अनुसार, दविंदर सिंह अपनी टैक्सी में बैठा था। इसी दौरान एक महिला उसकी गाड़ी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि इस महिला को कुछ बदमाशों ने पहले किडनैप किया था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में बैठ गई। वह उसको लेकर चला था। दविंदर की हत्या के बाद महिला को अपने साथ ले गए आरोपी
कुछ ही देर बाद, महिला का पीछा कर रहे हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला को अपने साथ लेकर फरार हो गए। परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने सरकार से मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment