Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeझारखंडगिरिडीह: अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान, सैकड़ों किलो जावा महुआ...

गिरिडीह: अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान, सैकड़ों किलो जावा महुआ नष्ट

गिरिडीह, 18 अक्टूबर 2024 – विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गिरिडीह जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देशानुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ जब्त कर नष्ट किया गया।

हीरोडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेम्बा में छापेमारी के दौरान 300 किलो अवैध जावा महुआ को नष्ट किया गया।

हरलाडीह ओपी के अंतर्गत ग्राम पालमाटोला हरदीबेड़ा में 620 किलो अवैध जावा महुआ को नष्ट किया गया।

इसके अलावा, जमुआ थाना क्षेत्र के छगनाड़ीह गांव में सुरेश पंडित के घर से 30 प्लास्टिक के डब्बों में 200 लीटर जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया। वहीं शराब बनाने वाली भट्टी और अन्य सामग्री भी नष्ट कर दी गई।

पिरटांड थाना क्षेत्र के ग्राम करपतारडीह में भी 200 किलो अवैध जावा महुआ नष्ट किया गया।

यह छापेमारी अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में जारी है, जिसका उद्देश्य चुनाव के दौरान अवैध शराब के कारोबार को रोकना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular