Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती: शोभायात्रा में...

बिजनौर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती: शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों लोग, धामपुर में निकलीं विशेष झांकियां – Bijnor News


बिजनौर में शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिसमें एक दर्जन से अधिक झांकियां दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

.

जिलें के नगीना, धामपुर, शेरकोट, चांदपुर सहित अन्य कस्बों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। धामपुर में विशेष रूप से झांकियों की भरपूर सजावट की गई, जहां नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैंड-बाजे की धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा का आयोजन करने से पहले लोगों ने पूजन-अर्चना की, इसके बाद यह यात्रा नगर के सभी परंपरागत मार्गों से गुजरी। युवक ढोल की थाप पर करतब दिखाते हुए सबका मन मोह रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार ने किया, जिसमें महर्षि वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, महामंत्री नीरजा टांक और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular