मेरठ में धूमधाम से करवाचौथ पर्व मनाया जा रहा है। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए आज निर्जल व्रत रखा है। पूरे शहर में करवाचौथ की रौनक है। मंदिरों में पूजा अर्चना की। शहर की सोसाइटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने डांस कर खूब
.
करवाचौथ व्रत की ये है मान्यता
क्लब में महिलाआों ने पूजन किया और गेम्स भी खेले
यह मान्यता चली आ रही है कि जब सत्यवान को लेने यमराज धरती पर आए तो सत्यवान की पत्नी सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राण वापस मांगने की प्रार्थना की। उसने यमराज से कहा कि वह उसके सुहाग को वापस लौटा दें। मगर यमराज ने उसकी बात नहीं मानी। इस पर सावित्री अन्न व जल त्याग कर अपने पति के मृत शरीर के पास बैठकर विलाप करने लगी।

महिलाओं ने गेम्स खेले और इनाम भी जीते
सावित्री के हठ को देखते हुए उस पर यमराज को दया आ गई। यमराज ने उसे वर मांगने को कहा। इस पर सावित्री ने कई बच्चों की मां बनने की मांग मांगी की। उसने सत्यवान को जीवित कर दिया। इसी मान्यता के अनुसार महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है।

कालोनियों, पार्कों में हुए सामूहिक पूजन
पति के साथ करेंगी कैंडल डिनर, मोस्ट ब्यूटीफुल लेडी को मिला अवार्ड
शहर की विभिन्न कॉलोनी करवा चौथ के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ के मौके को स्पेशल बनाया जाता है। आज महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा है। शाम को चांद देख कर महिलाएं व्रत खोलेंगे और पति उन्हें कैंडल नाइट डिनर कराएंगे। इसी के साथ महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजन किया। महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया।
देखिए शहर में करवाचौथ की धूम से जुड़ी तस्वीरें…

अग्रचेतना परिषद् की महिलाओ ंने मनाया करवाचौथ

समीप्ता ग्रुप की ओर से महिलाओ ंने मनाया सामूहिक करवाचौथ

न्यूली वेड कपल्स भी मना रहे हैं करवाचौथ

घरों में बहनों और सास, बहूओं ने एक साथ रखा करवाचौथ का व्रत

महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर किया माता का पूजन