![]()
इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया। इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इससे पहले 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई। इसने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे से जुड़ी फोटोज… खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
इंदौर में EV चार्जिंग से आग, आठवीं मौत:3 लोग गंभीर, बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला
Leave a Comment
Leave a Comment















