Navratri Vrat Diet Tips; Working Professionals Advice

10 Min Read


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Navratri Vrat Diet Tips; Working Professionals Advice | Dietitian Poonam Tiwari

8 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

व्रत का मतलब है– संयम और अनुशासन। नवरात्रि व्रत में यह संयम और अनुशासन पूरे 9 दिन बरतना होता है। अगर इसके साथ नौकरी या ऑफिस के काम भी करने पड़ें, तो चुनौती बढ़ जाती है।

पूरे दिन मीटिंग, काम के दबाव और डेडलाइन के बीच कई बार ऊर्जा की कमी, भूख और थकान महसूस होने लगती है। व्रत में लोग अक्सर ज्यादा तला-भुना फलाहार खाते हैं। लेकिन इससे एनर्जी क्रैश, डिहाइड्रेशन और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि-

  • वर्किंग प्रोफेशनल्स हेल्दी तरीके से नवरात्रि व्रत कैसे रहें?
  • वर्किंग लोगों के लिए नवरात्रि व्रत की डाइट क्या होनी चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- नौकरीपेशा लोगों के लिए व्रत रखना क्यों चैलेंजिंग हो सकता है?

जवाब- काम के बोझ के साथ व्रत रखना शरीर और दिमाग दोनों पर असर डाल सकता है। इन कारणों से वर्किंग लोगों के लिए लंबा व्रत ज्यादा चैलेंजिंग हो सकता है-

  • घर–जॉब की डबल रिस्पॉन्सिबिलिटी चैलेंजिंग हो सकती है।
  • ऑफिस के काम से स्ट्रेस बढ़ सकता है।
  • फील्ड वर्क में खाली पेट ज्यादा थकान हो सकती है।
  • खाली पेट लंबी मीटिंग मेंटल स्ट्रेस बढ़ा सकती है।
  • देर तक भूखे रहने से ब्रेन जल्दी थकता है।
  • व्रत की हाई कैलोरी, हाई फैट डाइट से सुस्ती हो सकती है।
  • व्रत में स्लीप साइकल बदलने से थकान हो सकती है।
  • लो फाइबर डाइट से बार-बार भूख लगती है।
  • ज्यादा चाय–कॉफी पीने से बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है।
  • गर्मी के मौसम में वैसे भी शरीर जल्दी थकता है।

सवाल- क्या पूरा दिन काम और जॉब करने वाले लोगों को व्रत रखने के तरीके बदलने चाहिए?

जवाब- हां, पारंपरिक तरीके से लंबे समय तक भूखे रहना या सिर्फ तला-भुना खाना शरीर पर ज्यादा दबाव डाल सकता है।

सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी कहती हैं,

QuoteImage

नौकरीपेशा लोगों को व्रत रखते समय अपनी डाइट, रूटीन और खाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करना चाहिए, ताकि ऊर्जा बनी रहे और सेहत पर असर न पड़े।

QuoteImage

सवाल- वर्किंग लोगों के लिए नवरात्रि व्रत रखने का हेल्दी तरीका क्या है?

जवाब- इसके लिए डाइट और रुटीन को संतुलित रखना जरूरी है।

डाइट- डाइट बैलेंस्ड रखें। खाने में प्रोटीन, फाइबर और एनर्जी से भरपूर चीजें चुनें।

रूटीन- दिनचर्या सामान्य रखें। ज्यादा शारीरिक मेहनत से बचें और काम के दौरान बीच–बीच में ब्रेक लें।

खाने का समय- दो मील के बीच लंबे गैप की बजाय कुछ-कुछ देर में हेल्दी स्नैक्स लें।

खाने का तरीका- बहुत ज्यादा तली-भुनी या हैवी डाइट न लें।

हाइड्रेशन- लगातार पानी पीते रहें। छाछ, नारियल पानी जैसी चीजें लेते रहें। चाय-कॉफी न पिएं।

सवाल– वर्किंग लोगों के लिए नवरात्रि व्रत की डाइट क्या होनी चाहिए?

जवाब- व्रत के दौरान डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो लंबे समय तक एनर्जी दे, पेट भरा रखे और शरीर को जरूरी पोषण भी दे। ग्राफिक से सुबह से लेकर शाम तक का पूरा डाइट प्लान समझिए-

तले हुए स्नैक्स की जगह भुने हुए मखाने या शकरकंद की चाट खाएं। कुछ मीठा बनाते समय चीनी की बजाय खजूर या गुड़ का इस्तेमाल करें।

सवाल- वर्किंग लोग नवरात्रि व्रत में इंस्टेंट एनर्जी के लिए कौन-से फल और ड्रिंक्स ले सकते हैं?

जवाब- फल और कुछ हल्के ड्रिंक्स शरीर को नेचुरल शुगर, इलेक्ट्रोलाइट और पानी देते हैं, जिससे थकान और कमजोरी कम महसूस होती है। पॉइंटर्स से समझते हैं-

इंस्टेंट एनर्जी देने वाले फल

केला- तुरंत ऊर्जा देता है, पोटेशियम से भरपूर होता है।

सेब- इससे धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती है, फाइबर और नेचुरल शुगर होता है।

पपीता- कंप्लीट एनर्जी मिलती है, हल्का और पचने में आसान होता है।

अनार- भरपूर पोषण मिलता है, ऊर्जा और एंटीऑक्सिडेंट देता है।

मौसंबी/संतरा- विटामिन-C और हाइड्रेशन में मददगार है।

इंस्टेंट एनर्जी देने वाले ड्रिंक्स

नारियल पानी- इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, तुरंत हाइड्रेशन देता है।

नींबू पानी- थकान और डिहाइड्रेशन कम करने में मददगार है।

छाछ/मठा- पेट हल्का रखता है और पाचन में मददगार है।

दूध- प्रोटीन और ऊर्जा देता है।

फ्रूट-योगर्ट स्मूदी- एनर्जी और प्रोटीन दोनों देता है।

सवाल- वर्किंग लोगों को व्रत के दौरान अगर ऑफिस में भूख लगे तो उनके लिए हेल्दी स्नैकिंग के ऑप्शन क्या हो सकते हैं?

जवाब- ऐसे स्नैक्स चुनना बेहतर है, जो हल्के हों, जल्दी ऊर्जा दें और लंबे समय तक पेट भरा रखें। पॉइंटर्स से समझते हैं हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन्स-

  • भुना हुआ मखाना
  • भीगे हुए बादाम या मिक्स नट्स
  • फल (केला, सेब, पपीता)
  • दही या फ्रूट योगर्ट
  • शकरकंद चाट
  • नारियल पानी
  • मूंगफली या पीनट लड्डू
  • खजूर और नट्स के एनर्जी बाइट्स

सवाल- वर्किंग लोगों को नवरात्रि व्रत की डाइट में क्या चीजें नहीं खानी चाहिए?

जवाब- नौकरीपेशा लोगों को ऐसी चीजें कम खानी चाहिए, जो भारीपन, सुस्ती या एनर्जी क्रैश पैदा करें। ग्राफिक से समझते हैं क्या चीजें नहीं खानी चाहिए-

सवाल– वर्किंग लोगों का खाने का समय और तरीका क्या होना चाहिए? उन्हें क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं-

  • छोटे-छोटे मील लें।
  • दिन की शुरुआत न्यूट्रिशन रिच फूड से करें।
  • हाइड्रेशन बनाए रखें।
  • हल्का डिनर करें।
  • धीरे-धीरे खाएं।

अब ग्राफिक में देखिए कि क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए-

सवाल- व्रत के दौरान ऑफिस में काम करते समय कमजोरी लगे या चक्कर आए तो क्या करें?

जवाब- ऐसी स्थिति में ये काम करें-

  • कुछ देर ब्रेक लें।
  • पानी, नारियल पानी पिएं।
  • कोई फल जैसे केला या खजूर लें।

अगर बार-बार ऐसा महसूस हो रहा हो, तो व्रत जारी रखने की बजाय हल्का भोजन करना बेहतर है। जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

सवाल- जिन्हें डायबिटीज है, क्या उन्हें नवरात्रि का व्रत रखना चाहिए?

जवाब- डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नवरात्रि व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

सवाल- व्रत के दौरान डायबिटिक लोगों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?

जवाब- डायबिटिक लोगों के लिए लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर अचानक कम (हाइपोग्लाइसीमिया) या ज्यादा (हाइपरग्लाइसीमिया) हो सकता है। पॉइंटर्स से समझते हैं कि किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

सवाल- नवरात्रि व्रत में किन लोगों को पूरा दिन उपवास करने से बचना चाहिए?

जवाब- पूरे दिन का उपवास हर किसी के लिए सेफ नहीं होता। पॉइंटर्स से समझते हैं कि किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए-

  • जो लंबे समय से बीमार हैं।
  • जो नियमित दवाइयां लेते हैं।
  • जिन्हें डायबिटीज है।
  • जिनका ब्लड प्रेशर लो रहता है।
  • जिन्हें किडनी या हार्ट डिजीज है।
  • गर्भवती महिलाएं।
  • बुजुर्ग।

इन लोगों को पूरा दिन उपवास करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

सवाल- अगर किसी दिन ऑफिस में बहुत ज्यादा फिजिकल या मेंटल वर्क हो तो व्रत कैसे मैनेज करें?

जवाब- ऐसे में व्रत को थोड़ा व्यावहारिक तरीके से मैनेज करना बेहतर होता है। सुबह की शुरुआत प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब वाले भोजन जैसे दही, नट्स, कुट्टू या राजगिरा से करें, ताकि ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहे।

सवाल- क्या व्रत के दौरान कॉफी पीना चाहिए?

जवाब- कॉफी पीना व्रत के नियम और व्यक्ति की आदत पर निर्भर करता है। कुछ लोग कैफीन को स्टिमुलेंट मानकर इससे बचते हैं, जबकि कुछ सीमित मात्रा में लेते हैं। अगर कॉफी पीते हैं, तो इसकी मात्रा कम रखें।

सवाल- अगर किसी दिन बहुत ज्यादा थकान महसूस हो तो क्या व्रत तोड़ देना चाहिए?

जवाब- अगर व्रत के दौरान बहुत ज्यादा कमजोरी, चक्कर, पसीना या घबराहट महसूस हो रही हो, तो शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में व्रत तोड़कर हल्का और पौष्टिक भोजन लेना ज्यादा सुरक्षित होता है।

………………………………

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- क्या है ‘EAT लैंसेट’ डाइट: किडनी डिजीज का रिस्क कम करने में मददगार, 9 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक है ‘EAT-Lancet डाइट’, जो न सिर्फ सेहत बल्कि पर्यावरण को भी ध्यान में रखकर बनाई गई है। ये डाइट कई गंभीर बीमारियों के रिस्क को कम करने में मदद करती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment