Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणाआदमपुर में दीपावली पर्व मनाएंगे कुलदीप बिश्नोई: हार के बाद पहली...

आदमपुर में दीपावली पर्व मनाएंगे कुलदीप बिश्नोई: हार के बाद पहली बार करेंगे दौरा, पूर्वजों की परम्परा को रखेंगे जारी – Balsamand News



पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई।

हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद क्षेत्र से पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई एवं पूर्व विधायक आदमपुर में दीपावली का पर्व मनाएंगे।

.

पुरानी परम्परा को रखेंगे जारी

जानकारी देते हुए नलवा हलका विधायक रणधीर पनिहार ने बताया कि कुलदीप बिश्नोई हमेशा की तरह दीपावली पर्व अपनों के बीच मनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री युग पुरुष स्व भजन लाल द्वारा चलाई परम्परा को कुलदीप बिश्नोई ने हमेशा आगे बढ़ाया है। भजन लाल ने हमेशा दिवाली हो या होली सदैव अपने लोगों के साथ ही मनाते आए हैं।

उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिवाली के अगले दिन 2 नवम्बर राम रमी पर कुलदीप बिश्नोई आदमपुर दुकान नंबर 107 पर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।

आदमपुर के गांवों का करेंगे दौरा

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश से हार के बाद कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई पहली बार आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का दौरा करेंगे। 3 नवंबर से कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई आदमपुर विधानसभा के हर गांव में जाकर विधानसभा चुनाव में साथ देने पर मतदाताओं का आभार जताएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular