- Hindi News
- Business
- Stock Market Fall: Nifty Drops 197 Pts, Sensex Down 633 Pts | IT, Realty Selloff
मुंबई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1600 अंक (2.01%) गिरकर 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 500 अंक (2.08%) की गिरावट है, यह 23,300 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।
HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से शेयर 5% गिरा
HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से आज इसके शेयर में करीब 5% की गिरावट है। ये 38 रुपए गिरकर 804 रुपए के करीब कारोबार कर है।
बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। चक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उनके जाने के बाद रिजर्व बैंक की मंजूरी से केकी मिस्त्री को 19 मार्च 2026 से तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
एशियाई बाजार में भी गिरावट
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.31% गिरकर 5,847 पर ट्रेड कर रहा है।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 2.47% गिरकर 53,875 पर आ गया है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.60% गिरकर 25,608 पर ट्रेड कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.95% नीचे 4,024 पर ट्रेड कर रहा है।
अमेरिकी बाजार में 18 मार्च को गिरावट रही
- डाउ जोन्स 768 अंक (1.63%) गिरकर 46,225 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.46% गिरकर 22,152 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 91 अंक (1.36%) गिरकर 6,624 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स कल 633 अंक चढ़कर 76,704 पर बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी 18 मार्च को तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 633 अंक (0.83%) चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 197 अंक (0.83%) की तेजी रही, यह 23,778 के स्तर पर पहुंच गया है। आज IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी।

















