Iran Gas Field Attack | Revenge for Larijani Murder; Khamenei Vows

13 Min Read


तेल अवीव/तेहरान3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर कतर पर फिर हमला हुआ तो अमेरिका बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। उन्होंने साफ कहा कि कतर पर हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर मिसाइल हमला किया, जिससे वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। इसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को इस हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। उनके मुताबिक, ईरान ने गलतफहमी में कतर को निशाना बनाया।

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इजराइल ने ईरान के पार्स गैस प्लांट पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने कतर पर हमला कर दिया, जिसके बाद कतर ने ईरान पर “रेड लाइन पार करने” का आरोप लगाया और उसके अधिकारियों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया।

इजराइल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया।

इजराइल ने बुधवार को ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमला किया।

ईरान में गैस और ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला

इजराइल ने बुधवार को ईरान की जिस पार्स गैस फील्ड पर हमला किया वो दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड मानी जाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में गैस के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया। इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा था कि आज ईरान और लेबनान में ‘बड़े सरप्राइज’ देखने को मिलेंगे, जिसे इन हमलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल इलाके में बुधवार रात ईरानी हमले के बाद आग लग गई।

कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल इलाके में बुधवार रात ईरानी हमले के बाद आग लग गई।

ईरान ने बुधवार रात इजराइल पर कई क्लस्टर बम से अटैक किया।

ईरान ने बुधवार रात इजराइल पर कई क्लस्टर बम से अटैक किया।

इजराइली डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार रात ईरान की एक मिसाइल को मार गिराया है।

इजराइली डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार रात ईरान की एक मिसाइल को मार गिराया है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अली लारीजानी की मौत का बदला लेंगे

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने धमकी दी है कि सिक्योरिटी चीफ अली लाराजानी की हत्या का बदला लिया जाएगा। खामेनेई ने चेतावनी दी है कि ‘हर खून की एक कीमत होती है’।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प की धमकी- ईरान ने कतर पर हमला किया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने फिर से कतर पर हमला किया, तो अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है।

यह मामला तब शुरू हुआ जब इजराइल ने ईरान के गैस प्लांट पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने जवाब में कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला कर दिया।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को इस हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। ईरान ने गलतफहमी में कतर को निशाना बनाया।

उन्होंने यह भी कहा कि वे लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन अगर कतर पर फिर हमला हुआ तो अमेरिका सख्त कदम जरूर उठाएगा।

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग में अकेले पड़े ट्रम्प, NATO देश बोले- हमारी लड़ाई नहीं

ईरान में खामेनेई समेत 40 से भी ज्यादा अधिकारियों के मारे जाने के बाद अमेरिका को यह जंग बड़ी कामयाबी नजर आ रही थी। लेकिन 17 दिन बाद हालात बदल चुके हैं। युद्ध का कोई साफ अंत नजर नहीं आ रहा है।

ईरान ने जवाब में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल आपूर्ति रोक दी, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ी चोट पहुंची है। ट्रम्प अब अपने सहयोगी नाटो देशों से होर्मुज में रास्ता खुलवाने की अपील कर रहे हैं।

हालांकि इन देशों ने साफ कर दिया है कि वे होर्मुज स्ट्रेट में अपने वॉरशिप नहीं भेजेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर नाटो देश इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलने में मदद नहीं करते, तो नाटो का भविष्य खराब हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

03:52 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर ने ईरानी अधिकारियों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया

करत ने ईरानी दूतावास के मिलिट्री और सिक्योरिटी अधिकारियों को “पर्सोना नॉन ग्राटा” (अवांछित व्यक्ति) घोषित कर दिया है। कतर ने उनसे कहा है कि वे 24 घंटे के अंदर देश छोड़ दें।

कतर के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में ईरान के दूतावास को आधिकारिक नोट भेजा। यह बात एक बैठक के दौरान कही गई, जिसमें कतर और ईरान के बड़े अधिकारी शामिल थे।

कतर ने कहा कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि ईरान बार-बार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और उसके देश की सुरक्षा और संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है।

कतर ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ऐसा ही करता रहा, तो वह अपने देश की सुरक्षा के लिए और सख्त कदम उठाएगा।

03:44 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया ने पेट्रोल-डीजल सप्लाई के लिए खास अधिकारी नियुक्त किया

ऑस्ट्रेलिया ने पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर नजर रखने के लिए एक खास अधिकारी नियुक्त किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का रास्ता काफी हद तक बंद कर दिया है, जिससे तेल महंगा हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि एंथिया हैरिस को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने लोगों से कहा कि अभी देश में तेल की कोई कमी नहीं है, लेकिन सरकार पहले से तैयारी कर रही है ताकि आगे कोई परेशानी न हो।

03:26 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सांसद ईरान जंग में सरकारी फंंडिंग के खिलाफ

अमेरिकी सांसद क्रिस वैन होलेन ने ईरान जंग के लिए सरकारी फंडिंग का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वे इस पर बिल्कुल नहीं वोट करेंगे।

दरअसल अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन इस युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की मांग करने वाला है। यह प्रस्ताव अमेरिकी सरकार के जरिए संसद (कांग्रेस) में जाएगा।

सीनेटर ने कहा कि लोग यह युद्ध नहीं चाहते और इससे देश सुरक्षित भी नहीं हो रहा। इसलिए इस पर पैसा खर्च नहीं होना चाहिए।

03:21 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जंग में अब तक मारे गए ईरान के प्रमुख नेता

02:57 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- इजराइल अब ईरान के पार्स गैस फील्ड पर हमला नहीं करेगा

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजराइल अब ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर कोई और हमला नहीं करेगा।

ट्रम्प ने इजराइल के इस हमले की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि इजराइल ने गुस्से में आकर ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया, जिसमें सिर्फ एक छोटा हिस्सा को ही नुकसान पहुंचा।

उन्होंने ने यह भी कहा कि अमेरिका को इस हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही कतर का भी इस हमले से कोई लेना-देना नहीं था।

इजराइल ने बुधवार को ईरान के पार्स गैस फील्ड पर हमला किया।

इजराइल ने बुधवार को ईरान के पार्स गैस फील्ड पर हमला किया।

02:36 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर से ज्यादा बजट की मांग

अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने ईरान जंग के लिए व्हाइट हाउस से 200 अरब डॉलर से ज्यादा का बजट मांगा है। रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक इस युद्ध की लागत 11 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। यह प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है।

02:36 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- लौटने वाली महिला फुटबॉलरों का देश में स्वागत होगा

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने कहा है कि देश की महिला फुटबॉल टीम की जो खिलाड़ी वापस लौट रही हैं, उनका जनता स्वागत करेगी।

यह टीम उस समय विवाद में आ गई थी जब ऑस्ट्रेलिया में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों ने ईरान का राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें देशद्रोही बताया गया था।

इसके बाद टीम की छह खिलाड़ियों और एक सपोर्ट स्टाफ सदस्य ने ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उनमें से पांच ने अपना फैसला बदल लिया और वापस ईरान लौटने का निर्णय लिया।

02:00 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांस के विदेश मंत्री जल्द लेबनान का दौरा करेंगे

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो जल्द लेबनान का दौरा करेंगे। उनका कहना है कि वे लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं और उन्हें समर्थन देना चाहते हैं।

अपने दौरे के दौरान वे लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन, प्रधानमंत्री नवाफ सलाम और संसद अध्यक्ष नबीह बेरी से मुलाकात करेंगे।

फ्रांस का कहना है कि लेबनान के लोग एक ऐसे युद्ध में फंस गए हैं, जो उन्होंने खुद नहीं चुना। इससे पहले बैरो ने इजराइल और अमेरिका के नेताओं से फोन पर बात की।

वहीं EU ने इजराइल से कहा है कि वह लेबनान में अपनी कार्रवाई रोक दे। EU का कहना है कि इससे लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है और हालात और खराब हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में करीब 968 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

01:34 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी विदेश मंत्री बोले- ईरान पर भरोसा पूरी तरह खत्म

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद ने कहा कि ईरान पर बचा-खुचा भरोसा भी अब पूरी तरह खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों पर ईरान के हमले पहले से सोची-समझी रणनीति का हिस्सा थे, और मौजूदा घटनाएं इसे साबित करती हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान इस संदेश को समझेगा, अपने फैसलों पर दोबारा विचार करेगा और पड़ोसी देशों पर हमले बंद करेगा।

01:34 AM19 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE ने गैस और ऑयल सुविधाओं पर हमलों की कड़ी निंदा की

UAE के विदेश मंत्रालय ने हबशन गैस सुविधा और बाब ऑयलफील्ड पर हुए हमलों को खतरनाक और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।

मंत्रालय ने कहा कि यूएई अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का अधिकार रखता है।

साथ ही, यह भी बताया गया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने हमलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया और कोई हताहत नहीं हुआ।

मंत्रालय ने जोर दिया कि ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाना क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए सीधा खतरा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment