![]()
जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गृह प्रवेश की पूजा के बाद जलता हुआ छोड़ा गया दीया इस हादसे की वजह बना। यह आग 11 मंजिला इमारत की 9वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 903 में लगी। फ्लैट मालिक दीपक माहेश्वरी अपने परिवार के साथ नए घर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर चले गए थे, लेकिन दीया बुझाना भूल गए। दमकल ने 45 मिनट में पाया काबू रात करीब 8:30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। रामनगरिया थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी इमारत को खाली कराया और सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकलकर्मियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य फ्लैटों तक फैलने से बच गई। भारी नुकसान, लेकिन कोई जनहानि नहीं इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन फ्लैट में रखा फर्नीचर, एयर कंडीशनर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पूजा या अन्य कार्यों के दौरान जलते दीयों या आग को कभी भी बिना बुझाए और बिना निगरानी के न छोड़ें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Source link
जयपुर अपार्टमेंट में जलता छोड़ा दीया बना आग का कारण:गृह प्रवेश पूजा के बाद फ्लैट में लगी आग; 45 मिनट में पाया काबू, बड़ा हादसा टला
Leave a Comment
Leave a Comment















