Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeउत्तर प्रदेशगांव की महिला को दबंगों ने पीटा: पीड़िता ने दो लोगों...

गांव की महिला को दबंगों ने पीटा: पीड़िता ने दो लोगों पर रास्ता रोकने और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप – Balrampur News



बलरामपुर के नहर बालागंज के गांव महादेव मिश्र में एक महिला को गांव के दबंगों ने मारपीट का शिकार बनाया है। पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला रोते हुए अपनी आपबीती बता रही है और कह रही है कि गांव के दो लोग उसे लगातार प्रताड़ित

.

प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की

महिला का आरोप है कि वह घर में अकेली रहती है। उसके साथ दो छोटे बच्चे भी हैं। वह बताती है कि ये दबंग उसे परेशान कर रहे हैं और उसे रास्ते पर चलने भी नहीं दे रहे हैं। महिला का कहना है कि पिछले तीन-चार महीनों से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे पहले भी उसकी कई बार पिटाई की जा चुकी है।

महिला ने बताया कि उसके पति तीन साल पहले काम के सिलसिले में गए थे। तब से उनका कोई पता नहीं है। अब वह अपने बच्चों के साथ अकेली है और लगातार दबंगों द्वारा परेशान की जा रही है। इस मामले में महिला ने देहात कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular