Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशजमीनी विवाद में दो भाइयों को मारी गोली: घर के बाहर...

जमीनी विवाद में दो भाइयों को मारी गोली: घर के बाहर बैठे थे, हमलावरों ने आते ही चलाई गोलियां – Gwalior News


जमीन विवाद में फायरिंग में घायल दो सगे भाई।

ग्वालियर में 6 से अधिक बदमाशों ने जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार दी। घायल दोनों भाइयों को परिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास क

.

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में रहने वाले दीपक चौहान एक किसान हैं। दीपक चौहान का जमीन को लेकर संजय गर्ग और दौलत आचार्य से पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार दोपहर को जब दीपक चौहान अपने घर के बाहर अपने भाई विकास चौहान के साथ खड़े हुए थे। तभी हथियार से लैस 6-7 बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गोलियां चला दी।

अचानक चली गोलियों से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दीपक चौहान के पीठ और उसके भाई विकास चौहान के पैर में गोलियों के छर्रे लगे। फिर दोनों भाइयों ने छिपकर अपनी जान बचाई। बदमाश हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में पुलिस खंगाल रही CCTV कैमरे गोलियों की आवाज सुनते ही अन्य परिजन घर के बाहर आए और घायल दीपक और विकास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी जान खतरे से बाहर बताई है। घायल दीपक चौहान का आरोप है कि यहां फायरिंग संजय गर्ग और दौलत आचार्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। संजय गर्ग और दौलत आचार्य भू माफिया हैं। जमीन को लेकर उनसे विवाद चल रहा है और उन्होंने जान लेने की नीयत से गोलियां चलाई।

फायरिंग की घटना का पता चलते ही पुलिस घटना स्थल और अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों घायल भाइयों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और मौके से CCTV कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का पुलिस के हाथ अभी कोई CCTV फुटेज नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी हिना खान ने बताया

जमीन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग की है। जिसमें छर्रे लगने दो सगे भाई घायल हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular