राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की सौजन्य मुलाकात, पुत्र के ‘आशीर्वाद समारोह’ में सपरिवार आमंत्रित किया

editor
1 Min Read

रांची, 28 अक्टूबर 2025-:झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में सपरिवार सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य और सामाजिक मुद्दों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।📍 #Ranchi #JharkhandRajBhavan #HemantSoren #SantoshGangwar #VandeBharatNews

Leave a Comment