धनबाद में कांग्रेस की अहम बैठक सम्पन्न — नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति बनी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

editor
3 Min Read

धनबाद, 29 अक्टूबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज पूर्वाह्न 11 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं धनबाद नगर निगम प्रभारी अजय कुमार दुबे उपस्थित रहे।बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी और जनसंपर्क अभियान को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

प्रभारी अजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि “जमीनी कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। वार्ड स्तर पर कांग्रेस को और मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि बूथ स्तर तक जनसंपर्क और जनसंगठन दोनों सशक्त हों।” उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर शानदार प्रदर्शन करेगी और जीत सुनिश्चित करेगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के प्रति लापरवाह पदाधिकारियों की जगह अब समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में वार्ड अध्यक्षों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने निर्देश दिया कि 3 नवंबर तक सभी वार्ड अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन कर 12 पदाधिकारी, 2 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव एवं प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें।श्री सिंह ने कहा, “नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है। पार्टी की रणनीति इस बार बूथ से लेकर जिला स्तर तक सुदृढ़ होगी। प्रत्येक वार्ड में संगठनात्मक बैठकें और दौरा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”

बैठक के अंत में जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक में मृत्युंजय सिंह (नगर कांग्रेस अध्यक्ष, धनबाद), इम्तियाज अली (झरिया प्रखंड अध्यक्ष), गंगा वाल्मीकि (भूली नगर अध्यक्ष), श्याम कुमार साव (झरिया नगर अध्यक्ष), रणजीत पांडेय (कतरास नगर अध्यक्ष), प्रमोद यादव (केंदुआ-करकेंद नगर अध्यक्ष) सहित जियाउल हक, बसंत चौधरी, देवराज कुमार, जितेंद्र राय, प्रकाश राम, साबीर अहमद, शैलेश कुमार, जयमंगल यादव, शक्ति कुमार, आकाश सिंह, आफताब आलम, चंदन मोदक, किसून कुमार दे, नारायण शौंडिक, प्रेम कुमार, बिनोद कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।📍#DhanbadCongress #JharkhandPolitics #MunicipalElection2025 #SantoshKumarSingh #AjayKumarDubey #VandeBharatNews #JharkhandNews

Leave a Comment