धनबाद, 30 अक्टूबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़-:धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (SNMMCH) के ब्लड बैंक में दो आईसीटीसी काउंसलर को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त किया गया है।यह कदम उपायुक्त द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के आलोक में उठाया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया था कि ब्लड बैंक में काउंसलर की अनुपस्थिति के कारण रक्तदाताओं को आवश्यक परामर्श नहीं मिल पा रहा है।
उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि ब्लड बैंक में परामर्शदाता की तैनाती से रक्तदान प्रक्रिया में पारदर्शिता, जागरूकता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रक्तदाताओं को उचित मार्गदर्शन और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जाए।
उपायुक्त के निर्देश के बाद सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आईसीटीसी काउंसलरों को ब्लड बैंक में प्रतिनियुक्त कर दिया है।📍#Dhanbad #SNMMCH #BloodBank #ICTC #AdityaRanjan #JharkhandHealth #VandeBharatNews















