धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने सरदार पटेल जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित — महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

editor
3 Min Read

धनबाद | वंदे भारत न्यूज़ | 31 अक्टूबर 2025धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने सरदार वल्लभभाई पटेल और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि “स्वर्गीय इंदिरा गांधी भारत की प्रथम लौह महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने अपनी अदम्य राजनीतिक इच्छाशक्ति, आत्मनिर्भर भारत के सपने और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।”उन्होंने आगे कहा कि “इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ जैसे नारे के माध्यम से देश के आमजन में आत्मविश्वास जगाया। उनका जीवन बलिदान, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था।”

इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री सिंह ने कहा —> “अपने लहू का एक-एक कतरा देश की एकता और अखंडता को समर्पित करने वाली देश की प्रथम लौह महिला प्रधानमंत्री को हम शत–शत नमन करते हैं।”वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि “स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में पटेल जी ने रियासतों के एकीकरण और आधुनिक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके कारण ही आज भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रभात सुरलिया, गोपाल कृष्ण चौधरी, बाबू अंसारी, अक्ष्यवर प्रसाद, राजेश राम, हरेंद्र शाही, मनोज हाड़ी, बीरेंद्र कुमार यादव, गंगा वाल्मीकि, महेंद्र दुबे, देवेंद्र पासवान, जमालुद्दीन, सत्यानंद पांडे, आशीष सिन्हा, देवेंद्र कुमार, गणपत महतो, रमेश राय, प्रमोद यादव, लाली महतो, रंजीत कुमार, नवीन पासवान, मधुसूदन सिंह चौधरी सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।📍#Dhanbad #Congress #SardarPatelJayanti #IndiraGandhiPunyatithi #SantoshKumarSingh #VandeBharatNews

Leave a Comment