📍रांची/धनबाद | 3 नवंबर 2025 | #VandeBharatNewsझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी डा. सिरीबेला प्रसाद, झारखंड के सभी जिला अध्यक्ष और जिला प्रवेक्षक उपस्थित रहे।
धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया और सभी जिला अध्यक्षों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा सौंपी गई।प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने स्पष्ट निर्देश दिया कि “संगठन सृजन-2025” के तहत 25 नवंबर 2025 तक सभी जिलों में नई जिला कमेटियों का गठन अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। इसके साथ ही सभी लंबित प्रखंड, नगर/मंडल, एवं वार्ड कमेटियों का गठन भी तय समयसीमा में करना होगा।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) और प्रत्येक प्रखंड के लिए प्रखंड लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति शीघ्र पूरी की जाए।
👉 सामाजिक संतुलन पर जोर:नई जिला समिति में कम से कम 50% पद ST, SC, OBC, अल्पसंख्यक और युवाओं को देने का निर्देश दिया गया। साथ ही महिलाओं के लिए 10% आरक्षण को भी कड़ाई से लागू करने पर जोर दिया गया।
👉 प्रशिक्षण शिविर 12 नवंबर को:बैठक में यह भी घोषणा की गई कि 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को कटहल मोड़, रांची स्थित लालगुन्वा बैंक्वेट हॉल में प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी जिलों से शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में धनबाद से पूर्व मंत्री जलेंश्वर महतो, पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार दुबे, दुमका प्रवेक्षक बर्जेंद्र प्रसाद सिंह, धनबाद प्रवेक्षक अशोक चौधरी, जवाहर लाल महथा और सतीश केडिया भी मौजूद रहे।📰 #JharkhandCongress #KeshavMahatoKamlesh #SantoshKumarSingh #DhanbadCongress #SangathanSrijan2025 #CongressMeeting #Ranchi #VandeBharatNews















