आसनसोल मंडल में रेलवे पेंशनर्स के लिए शुरू हुआ ‘डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) 4.0’ कैंपेन, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

editor
2 Min Read

📍 आसनसोल | 3 नवंबर 2025 | #VandeBharatNewsपूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देशों के तहत सोमवार से “डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) 4.0” कैंपेन की शुरुआत की। यह अभियान 3 से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा।इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा करने में सहायता प्रदान करना है, जिससे उन्हें बैंकों और कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

अभियान का पहला कैंपेन 3 नवंबर को आसनसोल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षित कर्मचारियों ने मौके पर ही पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पोर्टल (Jeevan Pramaan Portal) के माध्यम से सर्टिफिकेट बनाने और जमा करने की सुविधा दी।

अभियान के तहत मंडल क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे —📅 रानीगंज (04 नव.), अंडाल (06 नव.), दुर्गापुर (07 नव.), पानागढ़ (11 नव.), सिउड़ी (12 नव.), चित्तरंजन (13 नव.), जामताड़ा (14 नव.), मधुपुर (18 नव.), जसीडीह (20 नव.), देवघर (21 नव.), सिमुलतला (24 नव.), सीतारामपुर (25 नव.), बराकर (26 नव.), कालूबथान (27 नव.), और दुमका (28 नव.)।

पेंशनर्स से अनुरोध है कि वे कैंप में आते समय आधार कार्ड, पीपीओ नंबर, बैंक खाता विवरण और आधार-लिंक मोबाइल नंबर साथ लाएं।📞 किसी भी सहायता के लिए संपर्क करें:👉 9046193226 / 9002023153या कार्यदिवसों में पूर्व रेलवे, आसनसोल के पेंशन विभाग से संपर्क करें।📰 #AsansolDivision #EasternRailway #DigitalLifeCertificate #RailwayPensioners #DLC4 #JeevanPramaan #PensionNews #VandeBharatNews

Leave a Comment