राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सीए परीक्षा में रचा इतिहास — 13 छात्रों ने हासिल की सफलता, निहारिका सिंह बनीं जिला टॉपर

editor
2 Min Read

धनबाद, 4 नवंबर 2025:धनबाद के प्रतिष्ठित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। ICAI द्वारा आयोजित सीए परीक्षा (Chartered Accountancy Examination) में विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा,> “ईश्वर करें यह आने वाली अनेक सफलताओं की शुरुआत हो। परीक्षा उत्तीर्ण होना विद्यार्थियों की अनंत यात्रा की शुरुआत है।”उन्होंने बताया कि सीए परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसमें विद्यार्थियों को तीन चरणों — फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा से गुजरना होता है।

इस वर्ष राजकमल विद्यालय के कुल 28 विद्यार्थियों ने सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जिसके साथ अब तक विद्यालय से 200 से अधिक विद्यार्थी सीए बन चुके हैं — यह किसी भी विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

सफल छात्रों मेंनिहारिका सिंह ने जिला में प्रथम स्थान तथा आदर्श मित्तल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।अन्य सफल छात्रों में अनिकेत अग्रवाल, यश खेमका, अमन सुल्तानिया, नेहा अग्रवाल, सृष्टि केसरी, मोनिका शर्मा, तनुज पोद्दार, खुशी अग्रवाल, सोनम गुप्ता, विशाखा प्रियदर्शनी एवं रोहित सिंह शामिल हैं।

विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

साथ ही उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, छंदा बनर्जी और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।🎓 राजकमल परिवार की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे धनबाद जिले के लिए गौरव का विषय है।#Dhanbad #RajkamalSchool #CAResults #EducationNews #Jharkhand #VandeBharatNews

Leave a Comment