धनबाद | 4 नवंबर 2025धनबाद शहरवासियों के लिए एक अहम सूचना — बरमसिया ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य कल यानी 5 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पुल पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर इस मरम्मत कार्य की पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्य में गार्ड वॉल की मरम्मत और पुल के ऊपर सड़क की मरम्मत शामिल है। यह कार्य 20 दिसंबर 2025 तक पूरा किए जाने की संभावना है।
यातायात सुगमता और जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों का रूट मैप जारी किया है, जो इस प्रकार है —🔸 भारी वाहनों के लिए मार्गएफसीआई गोदाम → भुदा → बलियापुर मार्ग
🔸 बरमसिया, भुदा, मनईटांड़ आदि क्षेत्रों से हीरापुर की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए मार्गमनईटांड़ → हावड़ा मोटर → धनसार चौक → जेपी चौक → बिरसा चौक → श्रमिक चौक → रणधीर वर्मा चौक → हीरापुर
🔸 हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए मार्गहीरापुर → रणधीर वर्मा चौक → श्रमिक चौक → बिरसा चौक → जेपी चौक → धनसार मोड़ → हावड़ा मोटर → बरमसिया
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि शहर में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।📰 #Dhanbad #BarmasiaBridge #TrafficAlert #DistrictAdministration #JharkhandNews #BreakingNews #VandeBharatNews















