Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरगुरुकुल पहुंचीं कलेक्टर सोनिया मीना ने गौ सेवा की: बोलीं- इसे...

गुरुकुल पहुंचीं कलेक्टर सोनिया मीना ने गौ सेवा की: बोलीं- इसे पर्यटन सर्किट से जोड़ेंगे ताकि पर्यटकों को मिले सनातन संस्कृति की जानकारी – narmadapuram (hoshangabad) News


गोवर्धन पूजन के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने आर्ष गुरुकुल में स्थित गौशाला पहुंच कर गौ सेवा की। गायों की पूजन कर उनको घास, गुड़ और पशु आहार खिलाया। कलेक्टर ने गौशाला का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा गुरुकुल शिक्षार्जन के साथ गौ सेवा, धार

.

कलेक्टर ने कहा कि गुरुकुल को नर्मदापुरम के पर्यटन सर्किट से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पर्यटकों को भी यहां पहुंचकर हमारी संस्कृति, पशु प्रेम आदि की जानकारी प्राप्त हो सके। वे सभी भी इस क्षेत्र की अद्भुत शांति का अनुभव कर सकें।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एसडीएम नर्मदापुरम नीता कोरी, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

113 वर्ष पुराना है गुरुकुल वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ गुरुकुल के छात्रों ने कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर ने गौशाला में उपलब्ध गायों की संख्या और गुरुकुल के विद्यार्थियों के दैनिक क्रियाकलापों एवं विद्यार्थियों की शिक्षा पद्धति के संबंध में जानकारी ली। गुरुकुल के संचालक और महंत आचार्य जगत देव नैष्ठिक ने जानकारी दी कि यह गुरुकुल लगभग 113 वर्ष पुराना है। गुरुकुल में स्थित गौशाला में अनुमानित 121 गायों की सेवा की जाती है, जिनमें कुछ निराश्रित गोवंश भी है।

कलेक्टर ने गुरुकुल के संचालक आचार्य जगत देव के कार्यों की सराहना कर कहा कि वे अपने स्तर से बच्चों के चरित्र निर्माण एवं विद्या के लिए सराहनीय योगदान दे रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular