धनबाद: फरार अभियुक्ता सीमा पांडे के घर ढोल बजाकर चिपकाया गया इश्तेहार, 30 दिन में आत्मसमर्पण का निर्देश

editor
1 Min Read

धनबाद, 6 नवंबर 2025 — धनसार थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 247/2023 के मुख्य अभियुक्ता सीमा पांडे (पति स्व. विजय पांडे) के खिलाफ पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की है। सीमा पांडे पर धारा 498(A)/328/406/354/420/120(B) आईपीसी के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, सीमा पांडे काफी समय से घर छोड़कर फरार चल रही हैं। गुरुवार को पुलिस टीम ने उनके सहजानंद कॉलोनी, नियर जी.एन. कॉलेज, बरमसिया स्थित आवास पर पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ फरारी की घोषणा की और घर के मुख्य द्वार पर इश्तेहार चिपकाया।

कार्रवाई के दौरान आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 30 दिनों के भीतर अभियुक्ता को आत्मसमर्पण कराएं, अन्यथा निर्धारित अवधि के बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कदम अदालत के आदेश पर उठाया गया है ताकि अभियुक्ता जल्द न्यायालय के समक्ष उपस्थित हों और मामले की सुनवाई आगे बढ़ सके।

धनसार थाना प्रभारी ने कहा कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कानून से बचना अब किसी के लिए संभव नहीं है।#Dhanbad #DhanbadPolice #CrimeNews #JharkhandNews #FIR #FugitiveAction

Leave a Comment