Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिहारजाति आधारित गाना बजाने पर मारपीट, 17 घायल: आधे घंटे तक...

जाति आधारित गाना बजाने पर मारपीट, 17 घायल: आधे घंटे तक चली लाठियां और पत्थर, पुलिस के आने के बाद हमला करने वाले फरार – Gaya News



गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी गांव में देर रात जातिगत तनाव ने उग्र रूप ले लिया है। दो पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक लाठी-डंडे और रोड़ेबाजी हुई। करीब आधे घण्टे तक गांव युद्ध के मैदान के रूप में तब्दील हो गया। इस बीच कई लोग लहूलुहान हो गए। घट

.

मामले में एक पक्ष की ओर से चंदौती थाने में आवेदन दिया गया है। आरोप है कि 60 वर्षीय सरयू पासवान और उनके परिवार पर कुछ लोगों ने कथित रूप से लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। घटना रात करीब 10:00 बजे की है। पीड़ित सरयू पासवान के अनुसार, उनकी दुकान के पास कुछ लोग जाति सूचक गाने बजा रहे थे। इस बात का जब उन्होंने विरोध किया, तो गोगा यादव और प्रवेश यादव समेत करीब 26 लोग उन पर टूट पड़े। पासवान का कहना है कि सभी के पास हथियार थे।

दोनों पक्ष से 17 लोग घायल हैं

इस हमले में सरयू पासवान और उनके परिवार व गोतिया भाई के कई सदस्य घायल हुए हैं। जिनमें उनके बेटे अजीत, विपिन, अर्जुन और उज्जवल शामिल हैं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ उनके परिवार को मारा-पीटा बल्कि उनकी दुकान से 4000 रुपए भी लूट लिए। हमलावरों ने पास के देवी मंदिर में लगी लक्ष्मी माता की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाया। जातिगत टिप्पणियां करते हुए जान मारने की धमकी भी दी।

सरयू पासवान ने थाना में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से 13 को गिरफ्तार भी कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से करीब 17 लोग जख्मी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular