Car AC Summer Dos and Don’ts; Air Conditioning Safety Tips

10 Min Read


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Car AC Summer Dos And Don’ts; Air Conditioning Safety Tips | Maintenance Guide

6 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में गलत तरीके से कार एसी चलाने से कूलिंग कम होती है, माइलेज गिरता है और इंजन पर दबाव पड़ता है। बहुत से लोग धूप में खड़ी कार में बैठते ही एसी ऑन कर देते हैं, जो गलत है। इसलिए ठंडे और सुरक्षित सफर के लिए कार एसी का सही इस्तेमाल समझना जरूरी है।

आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे गर्मियों में कार एसी सेफ्टी की। साथ ही जानेंगे कि-

कार एसी यूज में लोग क्या गलतियां करते हैं?

कार एसी यूज का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट: अमित खरे, फाउंडर ‘ASK CARGURU’

सवाल- कार एसी की फंक्शनिंग पर गर्मी का क्या असर पड़ता है?

जवाब- गर्मी में बाहर का तापमान बढ़ जाता है। इसका एसी फंक्शनिंग पर सीधा असर पड़ता है। धूप में कूलिंग के लिए एसी पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इसे पॉइंटर्स से समझिए-

कूलिंग एफिशिएंसी पर असर

  • कूलिंग एफिशिएंसी पर असर धूप में खड़ी कार में सूरज की किरणें कांच से अंदर आती हैं, लेकिन निकल नहीं पातीं।
  • इससे अंदर का तापमान तेजी से बढ़ता है और कूलिंग एफिशिएंसी कम हो जाती है।

कंप्रेसर पर असर

  • कंप्रेसर पर असर ज्यादा तापमान में कंप्रेसर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है।
  • इससे माइलेज कम हो सकता है।

कंडेंसर पर असर

  • कंडेंसर एसी सिस्टम की गर्मी बाहर छोड़ता है।
  • बाहर की हवा गर्म होने पर इसकी हीट रिलीज एफिशिएंसी घट जाती है।
  • इससे कूलिंग एफिशिएंसी कम हो जाती है।

एसी गैस पर असर

  • ज्यादा तापमान में गैस (रेफ्रिजरेंट) पर प्रेशर बढ़ता है।
  • इससे सिस्टम पर लोड बढ़ता है।

इंजन पर असर

  • लगातार एसी चलाने से इंजन पर लोड पड़ता है।
  • इससे ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है।

इनसे होने वाली समस्याएं

  • कूलिंग में ज्यादा समय लग सकता है।
  • एसी की कूलिंग कम हो सकती है।
  • बार-बार एसी ऑन-ऑफ हो सकता है।
  • कार का पिकअप और माइलेज कम हो सकता है।

सवाल- कार एसी यूज करते समय लोग क्या गलतियां करते हैं, जिससे कूलिंग कैपिसिटी कम हो जाती है?

जवाब- छोटी गलतियां गर्मियों में एसी की कूलिंग एफिशिएंसी कम कर देती हैं। नीचे ग्राफिक में मिस्टेक्स देखिए-

सवाल- गर्मियों में कार एसी यूज करने का सही तरीका क्या है?

जवाब- सही इस्तेमाल से एसी का परफॉर्मेंस, इंजन और माइलेज बेहतर रहते हैं। इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखें। ग्राफिक में स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस देखें-

सवाल- अगर तेज धूप में कार चला रहे हैं तो एसी को कैसे यूज करें?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • कार स्टार्ट करने से पहले 1-2 मिनट के लिए विंडो खोलें।
  • अंदर जमा गर्म हवा बाहर निकलने दें।
  • शुरुआत में फैन हाई स्पीड पर चलाएं।
  • अब विंडो पूरी तरह बंद कर लें।
  • फिर एसी ऑन करें, कूलिंग जल्दी होगी।
  • कुछ देर बाद फैन स्पीड मीडियम कर दें।
  • केबिन ठंडा होने के बाद रिसर्कुलेशन मोड ऑन करें।
  • इससे कूलिंग बनी रहती है और एसी पर लोड कम पड़ता है।
  • टेम्परेचर 22–24°C के बीच रखें।
  • एसी वेंट्स को सीधे चेहरे या सीने की तरफ न करें।
  • ऊपर या केबिन के बीच की ओर रखें।
  • इससे कूलिंग स्थिर और आरामदायक रहती है।
  • सनशेड/कर्टेन यूज करें।
  • लंबी ड्राइव में कुछ-कुछ देर पर विंडो खोलकर फ्रेश एयर लें।

सवाल- कार एसी मेंटेनेंस में किन बाताें का ध्यान रखना जरूरी है?

जवाब- घर के एसी की तरह कार एसी का भी रेगुलर मेंटेनेंस जरूरी है। छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखें तो परफॉर्मेंस बेहतर रहती है। जरूरी बातें ग्राफिक में देखिए-

आइए अब इन पार्ट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं-

केबिन एयर फिल्टर

  • गंदा रहने पर एयरफ्लो बाधित होता है।
  • कूलिंग कम होती है।
  • हर 6 महीने में साफ कराएं।
  • जरूरत हो तो बदलवाएं।

एसी गैस (रेफ्रिजरेंट)

  • गैस कम होने पर एसी ठंडा नहीं करता है।
  • बार-बार कम होना लीकेज का संकेत हो सकता है।
  • साल में एक बार गैस चेक कराएं।
  • जरूरत पड़े तो रिफिल कराएं।
  • लीकेज हो तो तुरंत ठीक कराएं।

कंडेंसर और कूलिंग कॉइल

  • कंडेंसर बाहर होता है।
  • उस पर धूल-मिट्टी जमती है।
  • इससे हीट बाहर नहीं निकलती।
  • रेगुलर साफ कराएं।

कंप्रेसर

  • कंप्रेसर कंप्रेसर से अजीब आवाज या वाइब्रेशन आना खराबी का संकेत है।
  • ऐसा लगे तो तुरंत मैकेनिक से जांच कराएं।

एसी ड्रेन पाइप

  • ड्रेन पाइप जाम होने पर पानी अंदर लीक हो सकता है। बदबू आ सकती है।
  • हर सर्विसिंग में ड्रेन पाइप की सफाई और जांच जरूर कराएं।

इलेक्ट्रिकल कनेक्शन

  • ढीले या खराब कनेक्शन से शॉर्ट सर्किट या एसी फेल होने का खतरा रहता है।
  • हर सर्विस के दौरान वायरिंग और कनेक्शन की जांच कराएं।

केबिन की सफाई

  • धूल और बदबू जमा होने से एयर क्वालिटी खराब होती है।
  • कूलिंग पर असर पड़ता है।
  • कार के अंदर नियमित सफाई रखें।
  • समय-समय पर डीप क्लीनिंग कराएं।

जरूरी बातें

  • साल में कम-से-कम एक बार कार एसी की सविर्सिंग कराएं।
  • लंबे समय तक एसी बंद न रखें।
  • सर्दियों में भी 10–15 मिनट एसी जरूर चलाएं, ताकि सिस्टम ठीक रहे।

सवाल- कैसे समझें कि कार एसी को सर्विसिंग की जरूरत है?

जवाब- सारे संकेत नीचे ग्राफिक में देखें-

गर्मियों में कार एसी यूज से जुड़े कॉमन सवाल और जवाब

सवाल- क्या एसी चलाने से इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है?

  • हां, AC कंप्रेसर इंजन से पावर लेता है।
  • तेज धूप में लोड और बढ़ जाता है।

सवाल- क्या एसी चलाने से कार का माइलेज कम होता है?

  • हां, एसी चलाने से फ्यूल की खपत बढ़ती है।
  • औसतन 5-15% तक माइलेज कम हो सकता है।
  • ट्रैफिक होने पर असर ज्यादा दिखता है।

सवाल- धूप में खड़ी गर्म कार को कूल करने का सही तरीका क्या है?

  • पहले 1-2 मिनट खिड़कियां खोलें।
  • गर्म हवा बाहर निकलने दें।
  • फिर एसी ऑन करें और फैन हाई रखें।
  • कुछ मिनट बाद टेम्परेचर सामान्य करें।

सवाल- कार एसी का टेम्परेचर कितना रखना चाहिए?

  • टेम्परेचर 23–25°C पर रखें।
  • इससे पर्याप्त कूलिंग मिलती है।
  • फ्यूल की खपत ज्यादा नहीं होती है।
  • कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।

सवाल- क्या एसी बहुत ज्यादा ठंडा रखना सही है?

  • नहीं, टेम्परेचर बहुत लो रखने से फ्यूल ज्यादा लगता है।
  • शरीर पर ठंडा-गरम शॉक लगता है।

सवाल- एसी चलाते समय रिसर्कुलेशन मोड कब यूज करें?

  • तेज गर्मी में ऑन रखें।
  • जल्दी कूलिंग होती है।

सवाल- क्या खड़ी कार में एसी चलाना ठीक है?

  • हां, लेकिन सीमित समय तक।
  • लंबे समय तक चलाने से इंजन पर दबाव पड़ता है। इंजन की लाइफ कम होती है।
  • फ्यूल की बर्बादी होती है। माइलेज जीरो रहता है,
  • फ्यूल की बर्बादी होती है
  • बंद जगह जैसे गैरेज में कभी न चलाएं।
  • कार इंजन से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो बंद स्पेस में खतरनाक हो सकती है।

सवाल- कार एसी की सर्विसिंग कितने दिनों में करानी चाहिए?

  • साल भर में कम-से-कम एक बार सर्विसिंग जरूरी है।
  • हो सके तो गर्मी शुरू होने से पहले कराएं।
  • इससे कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।

सवाल- कार एसी की कूलिंग कम हो जाए तो क्या करना चाहिए?

  • एसी फिल्टर चेक करें।
  • जरूरत हो तो साफ करें या बदलवाएं।
  • एसी गैस (रेफ्रिजरेंट) लेवल देखें।
  • गैस कम होने पर कूलिंग घट जाती है।
  • सर्विस सेंटर पर रिफिल कराएं।
  • कंडेंसर साफ करवाएं। धूल-मिट्टी जमने से हीट रिलीज एफिशिएंसी कम होती है।
  • कूलेंट और रेडिएटर चेक कराएं।

सवाल- गर्मी में पार्किंग में खड़ी कार को ठंडा कैसे रखें?

  • शेड या पेड़ के नीचे पार्क करें।
  • सनशेड/विंडशील्ड कवर यूज करें।
  • अगर जगह सेफ है तो विंडो थोड़ी खुली छोड़ सकते हैं।

सवाल- कार अगर हाई स्पीड पर चले तो क्या एसी ज्यादा अच्छे से कूलिंग करता है?

  • हां, चलती कार में एयरफ्लो अच्छा रहता है।
  • इससे कूलिंग बेहतर होती है।

…………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- कार में लॉक हुई बच्ची की मौत:चाइल्ड कार सेफ्टी के 14 टिप्स, बच्चा कार में बंद हो जाए तो क्या करें

बंद कार में ज्यादा समय तक रहने पर एयरफ्लो बंद हो जाता है, जिससे कार के भीतर ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है। धीरे–धीरे कार में कार्बन डाईऑक्साइड का लेवल बढ़ने लगता है और ऑक्सीजन का लेवल कम होने लगता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment