विश्व मधुमेह दिवस पर झारखंड में जागरूकता की पहल — 13 और 14 नवंबर को होंगे विशेष कार्यक्रम, जांच कैंप और रैली का आयोजन

editor
2 Min Read

धनबाद | 12 नवंबर 2025विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) के उपलक्ष्य में मधुमेह की रोकथाम और जन-जागरूकता को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें RSSDI झारखंड चैप्टर के सचिव डॉ. अजय पटवारी, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, डॉ. एन. के. सिंह, डॉ. यू. के. आझा और डॉ. सीमा पटवारी उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अजय पटवारी ने बताया कि RROP (Rural Reach Out Program) के अंतर्गत चयनित गाँव रतनपुरा में व्यापक मधुमेह जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम के तहत📌 13 नवंबर को मॉन्टफोर्ट एकेडमी स्कूल में बच्चों को मधुमेह से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा।📌 14 नवंबर को सिटी सेंटर से गांधी सेवा सदन तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद प्रतिभागियों को हेल्दी ब्रेकफास्ट दिया जाएगा।

इसके अलावा, झारखंड डायबिटिक एंड आई सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोटरी क्लब की भी भागीदारी होगी।इस जांच शिविर में ब्लड शुगर, HBA1c, लिपिड प्रोफाइल, LFT, ECG, क्रिएटिनिन, BT, यूरिन माइक्राल, हीमोग्लोबिन और नेत्र जांच जैसी विस्तृत जांचें की जाएंगी।

इसी कड़ी में देवघर में भी 14 नवंबर को जागरूकता रैली और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यहां जनवरी (9 से 11 जनवरी 2026) में होने वाले वार्षिक मधुमेह सम्मेलन की रूपरेखा भी साझा की जाएगी।

डॉ. अजय पटवारी ने कहा —> “मधुमेह एक मौन महामारी है, इससे निपटने के लिए जागरूकता और समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर लोग मधुमेह के खतरे को समझें और जीवनशैली में आवश्यक सुधार करें।”🩺 रिपोर्ट: वंदे भारत न्यूज़, धनबाद#WorldDiabetesDay #Dhanbad #RSSDI #AjayPatwari #HealthAwareness #VandeBharatNews

Leave a Comment