Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeबिहारदरभंगा में 15 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास: विफल होने...

दरभंगा में 15 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास: विफल होने पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान; डीएमसीएच में भर्ती, हालत गंभीर – Darbhanga News



दरभंगा में 15 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी इसमें विफल रहा तो उसने चाकू से किशोरी पर हमला कर दिया। घटना गुरुवार की सुबह बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में हुई। किशोरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज डी

.

डीएमसीएच में परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। गुरुवार की सुबह शौच के लिए अपने घर से महज 500 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप के पीछे गाछी में शौच के लिए किशोरी गई थी। जहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा।

किशोरी ने इसका पुरजोर विरोध किया। इससे आक्रोशित सनकी युवक ने चाकू से हमला कर किशोरी के शरीर पर 11 जख्म बना कर दिए। इससे काफी खून बहने लगा। किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर उसकी पिटाई कर दी। फिर उसे बहेड़ा थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

इधर, डीएमसीएच में भर्ती किशोरी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसके पेट, पीठ और हाथ में 11 जगह पर जख्म है। किशोरी की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संबंध में पूछे जाने पर बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृश्या दुष्कर्म के प्रयास में कशोरी पर हमला करके उसे जख्मी किए जाने का मामला प्रतीत होता है। जांच चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular