रांची, 12 नवंबर 2025 —मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के फलस्वरूप झारखंड ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (डीपीआईआईटी) द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) सर्वे में झारखंड को “टॉप अचीवर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।यह अवार्ड राज्य में बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन और सर्विस सेक्टर में झारखंड सरकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
अवार्ड प्राप्त करने के बाद उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर और जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की और राज्य की इस उपलब्धि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने तीनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा —> “यह सम्मान झारखंड के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि सभी अधिकारियों और विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। ऐसे सम्मान हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार लगातार पारदर्शिता, नीतिगत सुधार और निवेश-अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।उन्होंने कहा —> “हमारा लक्ष्य एक नया और विकसित झारखंड बनाना है। औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति के साथ-साथ हर नागरिक तक विकास की रफ्तार पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार योजनाएं बना रही है और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।”
क्या है बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) अवार्ड?केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी द्वारा संचालित ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) कार्यक्रम के तहत BRAP अवार्ड राज्यों के नियामक सुधारों और शासन संकेतकों के आधार पर दिया जाता है। इसका उद्देश्य राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और व्यापार करने के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है।
झारखंड को यह सम्मान राज्य की नीतिगत नवाचार, डिजिटल दक्षता और संस्थागत पारदर्शिता के कारण मिला है। यह उपलब्धि झारखंड को देश के सबसे प्रगतिशील और निवेश-अनुकूल राज्यों में अग्रणी बनाती है।📰 रिपोर्ट: वंदे भारत न्यूज़, रांची#JharkhandTopAchiever #HemantSoren #BRAP2025 #EaseOfDoingBusiness #JharkhandDevelopment #VandeBharatNews















