Chardham Yatra 2026 Online Scam Prevention; Helicopter Booking

9 Min Read


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Chardham Yatra 2026 Online Scam Prevention; Helicopter Booking | Hotel Registration

5 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड चारधाम यात्रा (2026) शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं। इस बार केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। हर साल लाखों लोग इस यात्रा में शामिल होते हैं। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इस साल अब तक 11.68 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

साइबर ठग इसी मौके का फायदा उठा रहे हैं। वे फर्जी वेबसाइट और कॉल से श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। रजिस्ट्रेशन, होटल और हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।

इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ कॉलम में आज बात चारधाम यात्रा से जुड़े इस स्कैम की। साथ ही जानेंगे कि-

  • लोग ठगों के जाल में क्यों फंसते हैं? वे क्या गलतियां करते हैं?
  • अगर गलती से किसी स्कैम का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्याेरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस

सवाल- चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठग किस तरह के फ्रॉड कर रहे हैं?

जवाब- ठग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, होटल और हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। आइए इन्हें एक-एक करके समझते हैं—

रजिस्ट्रेशन फ्रॉड

ठग चारधाम यात्रा के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाते हैं। ये एकदम ऑफिशियल पोर्टल जैसी दिखती है। लोग बिना जांचे इन साइट्स पर अपनी डिटेल्स भरते हैं और ‘रजिस्ट्रेशन फीस’ के नाम पर पैसे गंवा देते हैं। जबकि असली प्रक्रिया मुफ्त होती है। इसे ग्राफिक में देखिए-

होटल बुकिंग फ्रॉड

साइबर ठग सस्ते होटल और आकर्षक पैकेज का लालच देकर श्रद्धालुओं को फंसाते हैं। सोशल मीडिया या कॉल से एडवांस पेमेंट लेने के बाद फर्जी कन्फर्मेशन देते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए-

हेलिकॉप्टर बुकिंग फ्रॉड

‘लिमिटेड सीट’ और ‘VIP बुकिंग’ का दबाव बनाकर ठगी होती है। ठग फर्जी वेबसाइट या एजेंट से तुरंत पेमेंट कराते हैं। बाद में टिकट या बुकिंग फर्जी निकलती है। इसे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- लोग ठगों के जाल में क्यों फंसते हैं? वे क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- चारधाम यात्रा में श्रद्धालु जल्दबाजी में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिनका साइबर ठग फायदा उठाते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए-

सवाल- चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सही तरीका क्या है?

जवाब- चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हमेशा आधिकारिक पोर्टल या एप के जरिए ही करें। ध्यान रखें, अगर कोई व्यक्ति जल्दी रजिस्ट्रेशन या VIP पास की बात कह रहा है तो वह फ्रॉड हो सकता है। चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन का सही तरीका समझिए-

वेबसाइट के जरिए-

  • registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
  • ‘Register/Login’ पर क्लिक करें।
  • नाम, नंबर और डिटेल्स भरकर अकाउंट बनाएं।
  • OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • ‘Create/Manage Tour’ पर क्लिक करें।
  • यात्रा की तारीख भरें।
  • धामों के नाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) भरें।
  • यात्रियों की संख्या दर्ज करें।
  • सभी यात्रियों के नाम, उम्र, आधार नंबर और फोटो अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें।
  • यूनिक QR कोड के साथ यात्रा पास मिलेगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट साथ रखें।

दूसरा विकल्प

  • वॉट्सएप नंबर 8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेजें।
  • दिए गए निर्देशों का पालन करें।

तीसरा विकल्प

  • ‘टूरिस्ट केयर उत्तराखंड’ एप डाउनलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन का सही तरीका फॉलो करें।

जरूरी बातें

  • रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त है।
  • किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर कॉल करें।
  • भारतीय श्रद्धालुओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
  • यात्रा का सही क्रम है- सबसे पहले यमुनोत्री, फिर गंगोत्री, तब केदारनाथ अंत में बद्रीनाथ।
  • किसी एजेंट/थर्ड पार्टी से रजिस्ट्रेशन न कराएं।
  • कन्फर्मेशन SMS/ID जरूर सेव रखें।
  • गूगल सर्च पर ‘अंधा भरोसा’ न करें।

सवाल- होटल बुकिंग करने का सही तरीका क्या है?

जवाब- इसका सही तरीका पॉइंटर्स से समझिए-

  • सिर्फ ट्रस्टेड वेबसाइट या एप से बुकिंग करें।
  • बुकिंग से पहले होटल का रिव्यू और रेटिंग चेक करें।
  • होटल का ऑफिशियल नंबर/लोकेशन वेरिफाई करें।
  • सोशल मीडिया/वॉट्सएप ऑफर पर भरोसा न करें।
  • किसी भी कॉल पर भरोसा न करें।
  • पेमेंट हमेशा सिक्योर गेटवे से करें।
  • पेमेंट करने से पहले रिसीवर का नाम कन्फर्म करें।
  • एडवांस देने से पहले बुकिंग कन्फर्मेशन चेक करें।
  • बहुत सस्ते ऑफर से सावधान रहें।

सवाल- यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग करने का सही तरीका क्या है?

जवाब- चारधाम यात्रा में केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की बुकिंग की जाती है। स्टेप-बाय-स्टेप इसकी प्रक्रिया समझिए-

  • सबसे पहले उत्तराखंड टूरिस्ट केयर वेबसाइट या एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास रखें।
  • आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं।
  • ‘Sign Up’ पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और मेल आईडी डालकर लॉगिन आईडी बनाएं।
  • हेलीपैड (गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी) चुनकर टिकट बुक करें।
  • यात्रा की तारीख और टाइम स्लॉट चुनें।
  • सभी साथी यात्रियों की डिटेल्स और आधार नंबर भरें।
  • नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और UPI से पेमेंट करें।
  • बुकिंग कन्फर्म होने के बाद टिकट का प्रिंटआउट अवश्य लें।
  • बोर्डिंग के समय इसकी जरूरत होगी।

जरूरी बातें

  • बुकिंग के बाद टिकट/PNR कन्फर्मेशन चेक करें।
  • किसी भी अनऑथराइज्ड एजेंट से टिकट न खरीदें।
  • हेलिकॉप्टर की सीटें सीमित होती हैं। इसलिए ऑप्शन खुलते ही टिकट बुक करें।
  • बुकिंग डेट की जानकारी वेबसाइट पर पहले से दी जाती है।
  • यात्रा के दिन ओरिजिनल आधार कार्ड/पहचान पत्र साथ रखें।
  • यात्रा के दौरान मौसम खराब होने पर सुरक्षा कारणों से हेलिकॉप्टर सर्विस रद्द कर दी जाती है। ऐसे होने पर कुछ कटौती के बाद रिफंड मिलता है।

सवाल- अगर बस या कैब बुक कर रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

बस

  • सिर्फ ट्रस्टेड वेबसाइट/एप से टिकट बुक करें।
  • रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक करें।
  • बस ऑपरेटर की रेटिंग और रिव्यू चेक करें।
  • टिकट पर बस नंबर और टाइमिंग वेरिफाई करें।
  • किसी भी ऑफर के झांसे में न आएं।
  • पेमेंट हमेशा सिक्योर गेटवे से करें।

कैब

  • केवल ऑफिशियल एप या रजिस्टर्ड सर्विस का इस्तेमाल करें।
  • दो-तीन ट्रैवल सर्विस से किराया पता करें।
  • ड्राइवर और वाहन की डिटेल मैच करें।
  • सफर की जानकारी परिवार के साथ शेयर करें।
  • ट्रिप कन्फर्म होने के बाद ही पेमेंट करें।
  • पूरा पेमेंट एक साथ न करें।

सवाल- अगर बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा पर जाएं तो क्या होगा?

जवाब- ऐसी स्थिति में कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं-

  • एंट्री पॉइंट पर रोका जा सकता है।
  • दर्शन/यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • हर धाम के रास्ते में चेकिंग होती है।
  • रजिस्ट्रेशन की जांच की जाती है।
  • पुलिस/प्रशासन द्वारा वापस भेजा जा सकता है।
  • होटल/हेलिकॉप्टर बुकिंग में दिक्कत आएगी।
  • इमरजेंसी में ट्रैकिंग और मदद नहीं मिल पाएगी।
  • होटल या कैंप बुकिंग में भी रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ सकती है।

सवाल- अगर गलती से किसी स्कैम का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

  • साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
  • बैंक/UPI एप को तुरंत सूचित कर ट्रांजैक्शन ब्लॉक करवाएं।
  • सभी स्क्रीनशॉट, मैसेज और रसीद सुरक्षित रखें।
  • नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज करें।

……………………….

साइबर लिटरेसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए

साइबर लिटरेसी- LPG बुकिंग के नाम पर स्कैम:जानें कैसे हो रहा फ्रॉड, पैनिक न करें, 9 सावधानियां बरतें, जानें बुकिंग का सही तरीका

‘LPG गैस बुकिंग स्कैम’ में ठग फर्जी वेबसाइट, कॉल या मैसेज के जरिए गैस बुकिंग के नाम पर लोगों से OTP, बैंकिंग डिटेल्स मांगकर खाते से पैसे ऐंठ लेते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Share This Article
Leave a Comment