धनबाद, 12 नवंबर 2025:झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद जिला प्रशासन की ओर से कल तोपचांची चौक से तोपचांची झील तक साइक्लोथोन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “स्वस्थ झारखंड, सतत झारखंड (Ride for a Green and Fit Jharkhand)” थीम पर आधारित होगा।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार झारखंड की रजत जयंती समारोह के तहत यह कार्यक्रम जन-जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।साइक्लिंग रैली (Cyclothon) का शुभारंभ कल, 13 नवंबर 2025 को प्रातः 8 बजे तोपचांची चौक से होगा, जो तोपचांची झील तक आयोजित की जाएगी।
आयोजन का उद्देश्य:झारखंड स्थापना दिवस पर नागरिकों में स्वास्थ्य, पर्यावरण और पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना।धनबाद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना।“स्वस्थ शरीर, सशक्त राज्य” के संदेश को आमजन तक पहुँचाना।युवा वर्ग को सतत जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना।इस साइक्लोथोन में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघों और साइक्लिंग क्लबों के प्रतिभागी शामिल होंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन से न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में चेतना जागृत होगी, बल्कि धनबाद जिले के पर्यटन स्थलों को भी नई पहचान मिलेगी।📍#Dhanbad | #JharkhandRajyaSthapanaDiwas | #Cyclothon2025 | #TopchanchiLake | #GreenAndFitJharkhand | #RajatJayantiCelebration
















