सुदिष्ट कुमार बने मानव अधिकार प्रोटेक्शन के झारखंड प्रदेश प्रभारी, धनबाद में खुशी की लहर

editor
2 Min Read

धनबाद | 13 नवंबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़ मानव अधिकार प्रोटेक्शन भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सुदिष्ट कुमार (निवासी – धनबाद, झारखंड) को झारखंड प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 15 नवंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता के आदेशानुसार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार और जनजागरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर यह भी तय किया गया कि अब तक झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत डॉ. एस.के. सिन्हा को उनकी निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन ने विश्वास जताया है कि सुदिष्ट कुमार झारखंड प्रदेश में मानव अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।

इस उपलब्धि पर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुदिष्ट कुमार को बधाई दी।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से —प्रदेश अध्यक्ष कृष्णानंदन सिंह, प्रदेश महासचिव मुख्तार खान, प्रदेश महिला अध्यक्ष गीता सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री संगीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, रोहित सिंह, अधिवक्ता ओम प्रकाश पांडे, ए.बी.एन. मिथिलेश सिंह, महेश मंडल, रवि मिश्रा, शुभम राय, सुनील सिंह, फन्नी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Comment