एनडीए की प्रचंड जीत पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने जताया खुशी, कहा—बिहार की जनता ने विकास के पक्ष में दिया ऐतिहासिक जनादेश

editor
2 Min Read

धनबाद। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे विकास और सुशासन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर भरोसा जताते हुए ऐतिहासिक निर्णय दिया है।

राज सिन्हा ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के प्रति जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। जनता ने जाति और भ्रष्टाचार की राजनीति को सिरे से खारिज कर विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की राजनीति को चुना है।उन्होंने कहा कि बिहार का अपमान करने वालों को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर जनता ने विश्वास जताते हुए महागठबंधन की झूठ और भ्रम की राजनीति को नकार दिया है।

धनबाद विधायक ने कहा कि झारखंड और बिहार भावनात्मक व सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। बिहार में एनडीए की यह जीत पूरे क्षेत्र में विकास की नई धारा लेकर आएगी।अंत में उन्होंने बिहार की जनता को इस ऐतिहासिक विजय के लिए हृदय से बधाई और आभार प्रकट किया।

Leave a Comment