निवाड़ी नगर के प्रमुख आस्था के केंद्र श्री खंदिया वाले हनुमान जी के मंदिर पर रविवार करीब 15 महीने के बाद मंदिर में रखे दो दान पात्रों को खोला गया। दानपात्र में तकरीबन एक लाख 35 हजार चढ़ावा निकला।
.
15 महीने बाद आज खोली गई दानपेटी
मंदिर समिति ने दो दिन पहले समिति के पदाधिकारी और सदस्यों को दान पात्र खोलने और बैठक की सूचना दी थी। हालांकि उसके बावजूद भी अधिकांश सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुए। लगभग 25 लोगों ने 3 घंटे तक गिनती की, जिसमें मंदिर में रखे दो दान पात्रों में 1 लाख 35 हजार रुपए के लगभग दान पाया गया। इसमें कुछ राशि दान पात्र में पानी होने के चलते खराब भी पाई गई। लगभग 48 हजार रुपए के सिक्के भी दान पात्र में पाए गए।
आज से लगभग 15 माह पहले जुलाई 2023 में मंदिर का दान पात्र खोला गया था, जिसमें 54 हजार रुपए के लगभग दान प्राप्त हुआ था। वहीं दोनों दान पात्रों में से आज 1 लाख 35 हजार रुपए के लगभग दान प्राप्त हुआ।