धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पर छात्रों को स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

editor
1 Min Read

धनबाद, 15 नवंबर 2025: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

कथा वाचन में एंजेल कुमारी और ज्योति महतो, क्विज में सखी कुमारी और करण कुमार साव, निबंध में शिवानी कुमारी और कुंदन तुरी, गायन में आरती कुमारी और खुशी कुमारी तथा चित्रांकन में कुमारी रूपोश्री नंदी, विवेक मोदक और निशि कुजूर को पुरस्कार प्रदान किया गया।

नृत्य में पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल डांगेपारा बलियापुर और प्लस टू हाई स्कूल कोलाकुसमा तथा नाटक में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर और हाई स्कूल निरसा बदलपुर के छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और अभिभावकों ने सभी विजेताओं को उनकी मेहनत और प्रतिभा के लिए सराहा।#VandeBharatNews

Leave a Comment