डेढ़ साल पहले हुई थी जुबिन नौटियाल की शादी:पिता बोले- बचपन की दोस्त के साथ लिए फेरे, अब सामने आई जानकारी

4 Min Read




उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है। ये जानकारी उनके पिता रामशरण नौटियाल ने दैनिक भास्कर को दी है। उन्होंने कहा कि जुबिन ने बेहद ही ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए थे। शादी में केवल परिवार के सदस्य और नजदीकी लोग ही शामिल हुए थे, जिसकी जानकारी अब साझा की गई है। जुबिन नौटियाल की शादी बाहर की गई थी। जुबिन के पिता देहरादून में ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा। जुबिन के पिता ने 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की जुबिन नौटियाल के पिता ने देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने 9,436 वोट से हरा दिया था। इससे पहले रामशरण नौटियाल देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर दो बार (लगभग 10 साल) रहे। उन्होंने 6 नवंबर 1997 को अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में ‘नवीन चकराता’ टाउनशिप की आधारशिला रखी थी। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी वह इस पद पर रहे। रामशरण नौटियाल अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दौर से ही कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे। इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। कौन हैं जुबिन नौटियाल? जुबिन नौटियाल देहरादून के जौनसार-बावर क्षेत्र के क्यारी गांव के रहने वाले हैं। जुबिन के पिता राम शरण नौटियाल BJP के नेता और बिजनेसमैन है, वहीं उनकी मां नीना नौटियाल एक बिजनेस वूमन हैं। जुबिन की शुरुआती पढ़ाई देहरादून के सेंट जोसेफ एकेडमी में हुई, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से म्यूजिक ट्रेनिंग ली। बचपन से ही शास्त्रीय संगीत में रुचि रखने वाले जुबिन ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘X Factor India’ से की थी। अपनी सॉफ्ट और रोमांटिक आवाज के लिए पहचाने जाने वाले जुबिन ने ‘रातां लंबिया’, ‘लुट गए’, ‘तुम ही आना’, ‘काबिल हूं’ और ‘अंख लड़ जावे’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाकर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक साल पहले चली थी शादी की अफवाह एक साल पहले सोशल मीडिया पर जुबिन नौटियाल और अभिनेत्री निकिता दत्ता की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं। उस समय जुबिन ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया था कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं और उनका फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने मजाक में यह भी कहा था कि उनके बिजी शेड्यूल के कारण शायद ही कोई लड़की उनके साथ रह पाए। हालांकि, उन अफवाहों के ठीक एक साल बाद अब यह पुष्टि हुई है कि जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ गुपचुप तरीके से डेढ़ साल पहले शादी कर ली थी।
———————————– ये खबर भी पढ़ें… सारा अली खान ने बर्फबारी में टेंट में रात बिताई: उत्तराखंड में ट्रेकिंग की, 18km पैदल चलीं; बोलीं- सुकून मिला बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों पर ट्रेकिंग की। टिहरी में 18 किलोमीटर पैदल चलीं। पंवाली कांठा बुग्याल में बर्फबारी और खूबसूरत वादियों का दीदार किया। भारी बर्फबारी के बीच टेंट लगाकर रात गुजारी। स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर पहाड़ी खाने का आनंद उठाया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Share This Article
Leave a Comment