लखनऊ के चिनहट इलाके में चोर की निशानदेही पर सामान बरामद करने पहुंची पुलिस को देखकर एक युवक तीसरी मंजिल से कूद गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसके परिवार को सूचना दी गई। परिवार का कोई सदस्य उसे देखने नह
.
विकल्प खंड के रहने वाले अभिमान्यु ने सितंबर महीने में घर से लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन सहित कई सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए थे। वो खुद अपना खोजते रहते थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक लड़का चोरी के सामान के साथ है। उन्होंने मौके से पहुंचकर अपना सामान पहचान लिया और राहुल नाम के लड़के पकड़ा लिया। जिसके बाद अभिमन्यु ने मल्हौर चौकी के पुलिसकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख राहुल ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी होने के बाद भी परिवार नहीं आया
पुलिस ने लोहिया में एडमिट कराने के बाद उसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि मूल रुप से कुशीनगर का रहने वाला राहुल वर्मा मल्हौर में किराए के मकान में रहता था। उसके घायल होने की जानकारी पुलिस ने परिजनों की दी और लखनऊ आने को कहा, इस पर उसके परिजनों ने आने से मना कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 7 साल से घर नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि नशे का आदी है। नशा करने के लिए छोटी मोटी चोरी करता था। जिसके चलते परिवार भी परेशान है। राहुल का आपराधिक इतिहास नहीं है।
खुले मकानों को बनाता निशाना
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राहुल शाम 5-7 इलाकों में रेकी करता था। ऐसे घरों को चिन्हित करता था जो खुले हुए होते थे। इसके बाद मौका देखकर घर में घुस जाता था और इलेक्ट्रोनिक गैजेट चुरा लेता था। कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।