IPL में आज बेंगलुरु और दिल्ली की भिड़ंत:RCB की नजर घर में लगातार चौथी जीत पर; खराब फॉर्म से जूझ रही है कैपिटल्स

6 Min Read




IPL 2026 में शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। RCB की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज करे। RCB के पास जोश हेजलवुड की अगुआई में एक सक्षम गेंदबाजी यूनिट है। टीम के उप-कप्तान जितेश शर्मा ने कहा कि टीम चिन्नास्वामी की पिच के हिसाब से रणनीतिक रूप से काम कर रही है। यही कारण है कि वे इस सीजन अपने घर में अजेय रहे हैं। अगर दिल्ली के बल्लेबाज अपनी तकनीक में सुधार नहीं करते हैं, तो यह मुकाबला भी एकतरफा हो सकता है। वहीं, दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 19 मुकाबले जीते हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा है और एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकल सका। पिछले साल दोनों के बीच खेले गए दो मुकाबले में से दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। RCB ने अरुण जेटली स्टेडियम में और DC ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच अपने-अपने नाम किया है। कोहली के पास ऑरेंज कैप, लेकिन अब पूरी टीम फॉर्म में इस सीजन में भी सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी हैं और उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। कोहली फिलहाल ‘ऑरेंज कैप’ होल्डर हैं। हालांकि, इस बार खास बात यह है कि RCB की बल्लेबाजी सिर्फ कोहली पर निर्भर नहीं है। कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट और टिम डेविड ने शानदार पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कोहली अब ज्यादा खुलकर खेल पा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मिडिल ऑर्डर में रन बनाने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। छक्के लगाने में रजत पाटीदार सबसे आगे RCB के कप्तान रजत पाटीदार इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। पाटीदार ने 5 मैचों में 21 छक्के जड़े हैं। वे राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी से तीन छक्के आगे हैं। पाटीदार की पावर हिटिंग दिल्ली के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। दिल्ली के अनुभवी खिलाड़ी फेल, समीर रिजवी अकेले लड़ रहे दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन तलाशने में जुटी है। टीम में केएल राहुल, डेविड मिलर और पथुम निसांका जैसे अनुभवी खिलाड़ी होने के बावजूद निरंतरता की कमी साफ दिख रही है। दिल्ली फिलहाल टेबल में 5वें नंबर पर है, लेकिन पिछले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने जरूर दो हाफ सेंचुरी लगाकर संघर्ष दिखाया है, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल रहा। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की खराब फॉर्म दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान अक्षर पटेल और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की फॉर्म है। अक्षर ने 4 मैचों में केवल 3 विकेट लिए हैं और बल्ले से भी वे फ्लॉप रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव काफी महंगे साबित हो रहे हैं और 10 की इकोनॉमी से रन लुटा रहे हैं। तेज गेंदबाजी में मुकेश कुमार और टी. नटराजन भी टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। स्टेडियम छोटा होने की वजह से चौके-छक्के भी यहां खूब लगते हैं। गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती है। तेज गेंदबाजों को शुरू में थोड़ी मदद मिलती है। स्पिन गेंदबाजों को बीच के ओवर में थोड़ा फायदा मिलता है, लेकिन ज्यादा नहीं। टॉस जीतना जरूरी होता है। यहां टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करती हैं, क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करना आसान होता है। अब तक IPL में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 103 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 44 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 55 मुकाबले जीते हैं। चार मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं इस सीजन यहां पर 3 मैच खेले गए हैं। दो मैचों में स्कोर 200 प्लस बने हैं। जबकि एक मैच में लखनऊ 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। मौसम
बेंगलुरु में शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को मौसम थोड़ा धूप वाला रहेगा। तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा, इसलिए दोपहर में गर्मी ज्यादा होगी। नमी करीब 28 प्रतिशत रहेगी, जिससे मौसम थोड़ा ठीक महसूस होगा। धूप तेज रहेगी। हवा हल्की चलेगी और बारिश की संभावना लगभग 10 प्रतिशत है, यानी बारिश की उम्मीद बहुत कम है। इसलिए पूरा मैच बिना रुकावट के होने की संभावना है। संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर। DC: दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment