![]()
ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है। इसे शुक्रवार को खोला गया था, लेकिन अब इस समुद्री रास्ते पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। ईरान ने कहा कि अमेरिका से बातचीत के बाद उसने भरोसे में आकर कुछ तेल और माल ले जाने वाले जहाजों को गुजरने दिया था। लेकिन अमेरिका ने अपने वादे नहीं निभाए और नाकेबंदी के बहाने जहाजों के साथ सख्ती की। ईरान ने कहा कि यह सीजफायर डील का उल्लंघन है, इसलिए अब होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सेना के कंट्रोल में होगी। ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने नहीं देगा। अमेरिका ने होर्मुज से नाकेबंदी हटाने से इनकार कर दिया है। ट्रम्प का कहना है कि जब तक ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता, तब तक यह जारी रहेगी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका हर हालत में ईरान के पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम लेकर रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत से समझौता नहीं हुआ, तो यह काम और सख्त तरीके से भी किया जा सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… दोबारा बातचीत: अमेरिका और ईरान की टीमें सोमवार को फिर से पाकिस्तान में बातचीत कर सकती हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। होर्मुज स्ट्रेट खुला: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का ऐलान किया। आरोप लगाया कि अमेरिका सीजफायर समझौते का ठीक से पालन नहीं कर रहा। ईरान की धमकी: ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। ईरान ने ट्रम्प के कई दावों को गलत बताया। अमेरिकी नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौते में अब कोई बड़ी अड़चन नहीं बची है, हालांकि डील पूरी होने तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। घर वापसी: इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लेबनान में हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
ईरान ने 24 घंटे के भीतर होर्मुज को बंद किया:कहा- अमेरिका ने सीजफायर डील तोड़ी; ट्रम्प बोले- ईरान से हर हाल में यूरेनियम लेंगे
Leave a Comment
Leave a Comment















