धनबाद से बड़ी खबर: निशा कुमारी हत्याकांड में आरोपी नीरज आनंद को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया फैसला

editor
1 Min Read

धनबाद, — धनबाद के चर्चित और सनसनीखेज निशा कुमारी हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी नीरज आनंद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अतिरिक्त लोक अभियोजक समित प्रकाश ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को धनबाद के बैंक मोड़ स्थित श्रीराम प्लाज़ा में टाटा म्यूचुअल फंड कार्यालय के अंदर नीरज आनंद ने निशा कुमारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। यह घटना शहर को दहला देने वाली साबित हुई थी।

पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद आरोपी को सरायढेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। अदालत ने पूरे मामले में कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज को निर्णायक साक्ष्य माना, जिसके आधार पर आरोपी की दोषसिद्धि तय हुई।

फैसले के बाद पीड़ित परिवार और शहरवासियों में न्याय मिलने की भावना के साथ राहत देखी गई है। अदालत का यह निर्णय महिला सुरक्षा और न्याय प्रणाली के प्रति एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

Leave a Comment