देश का सबसे खूंखार नक्सली ढेर: 1 करोड़ के इनामी हिडमा पत्नी समेत मारा गया, नक्सलवाद की कमर टूटी

editor
2 Min Read

छत्तीसगढ़-:आंध्र प्रदेश के मारेदुमिली जंगल क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई में देश के सबसे खतरनाक और वांछित नक्सली माडवी हिडमा को ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर में हिडमा की पत्नी सहित कुल 6 माओवादी मारे गए। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह कार्रवाई सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुई।

कौन था हिडमा?माडवी हिडमा दक्षिण बस्तर बटालियन का शीर्ष कमांडर और नक्सल संगठन का सबसे खतरनाक चेहरा था।वर्ष 1996 में 17 साल की उम्र में नक्सली संगठन से जुड़ा था।उसके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था।हिडमा को हिदमाल्लु और संतोष नाम से भी जाना जाता था।सूत्र बताते हैं कि हिडमा ने अब तक कई निर्दोष ग्रामीणों और सुरक्षा कर्मियों की हत्या की और वह नक्सल संगठन की शीर्ष सैन्य रणनीति का प्रमुख मस्तिष्क माना जाता था।

इन बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था हिडमा🔴 2010 दंतेवाड़ा हमला – 76 सीआरपीएफ जवान शहीद🔴 2013 झीरम घाटी नरसंहार – 27 लोगों की मौत, कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मारे गए🔴 2021 सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ – 22 सुरक्षा जवान शहीदइन घटनाओं ने पूरे देश को हिला दिया था और सुरक्षा एजेंसियां हिडमा को वर्षों से तलाश रही थीं।

मुठभेड़ में भारी सफलता–:मंगलवार की सुबह हुई इस कार्रवाई में हिडमा और उसकी पत्नी के साथ उसके चार गार्ड भी मारे गए। यह ऑपरेशन सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि हिडमा कई सालों से घने जंगलों और मोटे सुरक्षा घेरों का फायदा उठाकर बच निकलता था।

नक्सलवाद को करारा झटका–:अधिकारियों का कहना है कि हिडमा का मारा जाना नक्सल संगठन के लिए “कमर तोड़ने वाला झटका” है। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में उसकी पकड़ बहुत मजबूत थी और वह भर्ती, हमलों की योजना व रणनीति बनाने में मुख्य भूमिका निभाता था।अब सुरक्षा एजेंसियां इलाके में नक्सल गतिविधियों में भारी कमी की उम्मीद कर रही हैं। #Naxal #NaxalOperation #SecurityForces #BreakingNews#SecurityUpdate #NaxalAffectedAreas #VandeBharatNews

Leave a Comment