Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणापानीपत में बारात में हर्ष फायरिंग, VIDEO: दूल्हे के रथ पर...

पानीपत में बारात में हर्ष फायरिंग, VIDEO: दूल्हे के रथ पर चढ़ चलाई गोली, डीजे पर लहराई दोनाली; पुलिस ने किया केस दर्ज – Panipat News


दूल्हे के रथ पर चढ़कर फायरिंग करता आरोपी।

हरियाणा के पानीपत जिले में एक बारात में हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये वीडियो पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर फायरिंग करने वाले शख्स के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जबकि हथि

.

गांव पसीना खुद में गई थी डाडोला से बारात सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में इएसआई राजकुमार ने बताया कि वह थाना एरिया में बतौर SA मौजूद है। सोशल मीडिया पर मिली एक वीडियो में एक शादी की बारात में कुछ आदमी डीजे पर नाच रहे थे। गांव के काफी व्यक्ति वहां मौजूद दिखाई दे रहे है।

नाचने वालों में कुछ लड़के अपने हाथ में पिस्टल लेकर हवाई फायर करते दिखाई दे रहे है। एक लड़का डोगा बंदूक (दोनाली) हवा में लहरा रहा है। जिन्होंने जश्न के माहौल में हवाई फायर करके लोगों में दहशत फैलाई है। उक्त वीडिया की जांच-पड़ताल की तो पता लगा कि ये वीडियो 10 नवंबर की है।

हाथों में हथियार लेकर लहराते हुए नाचते युवक।

ये बारात गांव पसीना खुर्द पहुंची थी। इसके बाद गांव में इसके बारे में पता किया। जहां पता लगा कि जाकिर निवासी पसीना खुर्द के घर में शादी थी। जहां शाहरुख निवासी गांव डाडोला के घर से बारात आई थी। बारात में शामिल गयूर निवासी डाडौला ने पिस्टल से हवाई फायर किया है। बारात में मौजूद अन्य लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए पिस्टल व डोगा बंदूक को हवा में लहरा कर व फायर किया है।

वीडियो में ये दिख रहा पुलिस के हाथ दो वीडियो लगे है। एक वीडियो में काफी सारे युवक दूल्हे के रथ पर चढ़ गए। जहां वे ग्रुप में खड़े होकर नाचने लगे। इसी बीच एक युवक ने हाथ में पिस्टल ली और आसमान की ओर उसका मुंह कर दिया। इसके बाद उसने एक फायर किया। फायर होते ही सभी फिर से नाचने लगे और नोट उड़ाने लगे। वहीं, दूसरी वीडियो में काफी युवा डीजे के सामने सड़क पर नाच रहे है। इनमें एक युवक वीडियो बना रहा है, जबकि वहां काफी सारे युवक हाथों में पिस्टल एवं दोनाली लेकर लहराते हुए नाच रहे हैं। उक्त सभी युवाओं का मुंह वीडियो की ओर न होने के चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई।

पंजाब के अस्पताल में दाखिल दुल्हन बलजिंदर कौर।

पंजाब के अस्पताल में दाखिल दुल्हन बलजिंदर कौर।

पंजाब में विदाई के वक्त भाई ने चलाई गोली, दुल्हन को लगी करीब तीन दिन पहले ही पंजाब के फिरोजपुर में शादी समारोह में विदाई के समय दुल्हन के माथे पर गोली लगी है। जिससे दुल्हन गंभीर रूप से घायल है व वह अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना फाजिल्का-फिरोजपुर स्थित गांव खाईफेमीकी (हसन टुट) की है। रविवार शाम डोली विदाई के समय दुल्हन के भाई गुरप्रीत सिंह ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो दुल्हन के माथे पर लगी। दुल्हन बलजिंदर कौर बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular