धनबादः धनसार स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में 26 नवंबर को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर ओडिशा से आए पुजारी भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम का भव्य श्रृंगार करेंगे तथा विधिवत पूजन, हवन और महाआरती संपन्न कराएँगे।
मंदिर समिति के सचिव महेश्वर राउत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भजन-कीर्तन से होगी। इसके बाद विशेष पूजा और दोपहर में हवन का आयोजन किया जाएगा। भगवान को विभिन्न प्रकार के फल, लड्डू और अन्य प्रसाद अर्पित किए जाएंगे। पूजा संपन्न होने के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस को विशेष बनाने के लिए मंदिर को फलों, आर्टिफिशियल फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।मंदिर समिति की अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा, उपाध्यक्ष इंदु महापात्रा, सचिव महेश्वर राउत, सलाहकार डॉ. सरोजा हाजरा, संघ सचिव मनोरंजन बारिक, कोषाध्यक्ष तारकांत जेना, तपन श्यामल, बलराम नायक समेत पूरी टीम तैयारी में जुटी हुई है।समिति ने सभी भक्तों से सपरिवार मंदिर में पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।















