![]()
अलवर में नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए मंगलवार शाम को मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट का पूर्व अभ्यास किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया- यह अभ्यास बाहरी या हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत किया जा रहा है। मॉक ड्रिल बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में किया जाएगा। इसके बाद शाम 7:45 बजे से महाविद्यालय के आसपास के सीमित क्षेत्र कर्मचारी कॉलोनी, अशोक विहार और रेलवे पुलिया के निकट इलाके में ब्लैकआउट किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि सायरन बजते ही बिना घबराए अपने घरों, प्रतिष्ठानों और वाहनों की लाइट बंद कर ब्लैकआउट में सहयोग करें। इस दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और अफवाहों से बचें। ब्लैकआउट के दौरान ये रखें सावधानियां सायरन या हूटर बजते ही सभी लाइटें बंद कर दें और घर के अंदर ही रहें। माचिस, मोबाइल फ्लैश या टॉर्च का उपयोग न करें। यदि खिड़की से रोशनी बाहर जाती दिखे तो उसे ढंक दें। सड़क पर वाहन चला रहे लोग तुरंत किनारे रुककर लाइट बंद कर दें। धूम्रपान से बचें और भगदड़ न मचाएं। आपात स्थिति में ऐसे करें बचाव एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण लें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मोबाइल या रेडियो से सरकारी अलर्ट सुनते रहें। घर में कम से कम तीन दिन का पीने का पानी और सूखा भोजन रखें। प्राथमिक उपचार किट, जरूरी दस्तावेज और टॉर्च आदि पहले से तैयार रखें। ड्रोन हमले के संकेत के रूप में 2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजेगा, जबकि खतरा टलने की सूचना एक समान आवाज में 2 मिनट तक सायरन बजाकर दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। किसी भी सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम के नंबर 0144-2338000 और 8290026219 पर संपर्क किया जा सकता है।
Source link
अलवर में कल रहेगा ब्लैकआउट और होगी मॉक ड्रिल:हवाई हमलों से बचाव का होगा अभ्यास; सायरन बजते ही घरों-वाहनों-प्रतिष्ठानों की लाइटें करें बंद
Leave a Comment
Leave a Comment















