Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeछत्तीसगढरायगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर केलो नदी में हुआ दीपदान: वन...

रायगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर केलो नदी में हुआ दीपदान: वन पार्कों में पर्यटकों की रही भीड़, लोग वनभोज का आनंद उठाते नजर आए – Raigarh News


कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह दीपदान करने के लिए लोग केलो नदी के तट पर पहंुचे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान व दीपदान किया गया। सुबह के समय लोग केलो नदी के तट पर पहुंचे और दीपदान किया। इसके बाद शहर के वन पार्कों में वनभोज के लिए पहुंचने लगे। ऐसे में वनपार्कों में लोगों की काफी भीड़ रही। कार्तिक पूर्णिमा के

.

इंदिरा विहार में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी संख्या में पिकनिक के लिए पहुंचे

वन भोज का लिया आंनद वन पार्कों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। सभी इंदिरा विहार पहुंचकर अलग अलग स्थानांे पर चुल्हा जलाकर खाना बनाने की तैयारी में जूट गए। कई तरह के व्यंजन यहां पर्यटक बनाकर और उसे खाकर उसका आनंद ले रहे थे। बच्चे भी पूरी मस्ती के साथ झूला व कई तरह के खेल का आनंद उठाने मंे व्यस्त थे। कार्तिक पूर्णिमा में वनभोज की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

वन पार्कों में आज के दिन के लिए पहले से तैयारियां की गई थी

वन पार्कों में आज के दिन के लिए पहले से तैयारियां की गई थी

पहले से तैयारी की गई थी इंदिरा विहार के प्रभारी भूषण जांगड़े ने बताया कि इंदिरा विहार में हजारों की संख्या में पर्यटक पहंुचते हंै और इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग होते हैं। ऐसे में आंवला नवमी से तैयारियां करा ली गई थी। ताकि कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां आने वाले पर्यटको को कोई समस्या न हो। पीन के पानी से लेकर साफ सफाई कराया गया था और सुरक्षा को लेकर विभाग के कर्मचारी लगातार गश्त कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular