धनबाद में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविरों का आयोजनजिले के सभी 256 पंचायत और शहरी क्षेत्रों में लगेंगे कैंप

editor
2 Min Read

धनबाद, 19 नवंबर 2025:धनबाद जिले में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक व्यापक रूप से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने दी। कार्यक्रम के तहत जिले के 256 पंचायतों, धनबाद नगर निगम के 55 वार्डों और चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्डों में निर्धारित तिथियों पर कैंप लगाए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि शिविरों में जिला और प्रखंड स्तरीय नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे और आम जनों को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर ऑन द स्पॉट समाधान व लाभ वितरण भी किया जाएगा।

📍 21 नवंबर को इन क्षेत्रों में लगेंगे शिविरगोपीनाथडीह (धनबाद), पावापुर (तोपचांची), मुकुंदा (बलियापुर), चुरूरिया (पूर्वी टुंडी), बैजना (निरसा), जीतपुर (टुंडी), अमरपुर (गोविंदपुर), छाताटांड (बाघमारा), बांदा पूर्व (कलियासोल), डूमरकुंडा दक्षिण (एगारकुंड),धनबाद नगर निगम: वार्ड 7, 8, 15धनबाद सदर: वार्ड 15चिरकुंडा नगर परिषद: वार्ड 1

शिविरों में इन प्रमुख योजनाओं पर जोरजाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रअबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाकिसान क्रेडिट कार्डसर्वजन पेंशन योजनासावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजनामुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजनाहरा राशन कार्डगुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्डअबुआ आवास योजनाबिरसा हरित ग्राम योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनालैंप्स-पैक्स सदस्यता अभियान

इन योजनाओं के लिए प्राथमिकता के साथ आवेदन लिए जाएंगे। जहां लक्ष्य से अधिक आवेदन होंगे, वहां प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।

अतिरिक्त सेवाएंआयुष्मान कार्ड वितरणदिव्यांगता प्रमाण पत्रसामुदायिक व व्यक्तिगत वन पट्टाझारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण प्रमाण पत्रविभिन्न पेंशन योजनाओं के आवेदन

ऑन द स्पॉट सेवाशिविरों में मौके पर ही:परिसंपत्ति वितरणसरकारी लाभ उपलब्धशिकायतों का तत्काल निवारण

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Comment