Saturday, May 17, 2025
Saturday, May 17, 2025
Homeदेशमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोलकाता रेप केस- BJP ने आज बंगाल बंद...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कोलकाता रेप केस- BJP ने आज बंगाल बंद बुलाया; जय शाह ICC के चेयरमैन चुने गए; मोदी-पुतिन की फोन पर बात


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Kolkata Rape Murder Case | BJP Candidates List| Jay Shah ICC Chairman

5 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़ी रही, प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला। एक खबर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की रही, BCCI सचिव जय शाह ICC के अगले चेयरमैन चुने गए हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक करेंगे। सरकार के कामकाज और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
  2. पेरिस में समर पैरालिंपिक की शुरुआत होगी। 8 सितंबर तक चलने वाले गेम्स में भारत की तरफ से 84 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. कोलकाता रेप-मर्डर केस: प्रदर्शन में 100 से ज्यादा छात्र घायल; BJP ने बंगाल बंद बुलाया

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन चलाई। प्रदर्शनकारियों की ओर से हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसवाले भी घायल हुए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन चलाई। प्रदर्शनकारियों की ओर से हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसवाले भी घायल हुए।

ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने मार्च निकाला। इस दौरान हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन चलाई। कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। छात्रों को हिरासत में लेने के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। हालांकि ममता सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी है।

सचिवालय की तरफ मार्च निकाला था: प्रदर्शनकारियों ने मार्च को ‘नबन्ना अभियान’ नाम दिया था। नबन्ना, पश्चिम बंगाल सरकार का अस्थाई सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर बैठते हैं। राइटर्स बिल्डिंग स्थित सचिवालय का अभी रेनोवेशन चल रहा है। नबन्ना के पास BNS की धारा 163 (CrPC की धारा 144) लगा दी गई है। यहां एक साथ 5 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. जय शाह निर्विरोध ICC के चेयरमैन चुने गए, 1 दिसंबर को पद संभालेंगे

शाह फिलहाल ICC के फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की सब-कमेटी का हिस्सा भी हैं।

शाह फिलहाल ICC के फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की सब-कमेटी का हिस्सा भी हैं।

BCCI सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन चुने गए हैं। उन्हें निर्विरोध चुना गया। शाह 1 दिसंबर को पद संभालेंगे। वह अक्टूबर 2019 से BCCI के सचिव हैं। साथ ही जनवरी 2021 से एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ भी हैं। ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद शाह ने नॉमिनेशन दाखिल किया था। न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होगा।

सबसे युवा चेयरमैन होंगे जय शाह: 35 साल के जय शाह इसी साल 22 सितंबर को 36 साल के हो जाएंगे। वह 1 दिसंबर को 36 साल की उम्र में ICC चेयरमैन का पद संभालेंगे। वह ICC के 16वें चेयरमैन होंगे, उनसे पहले सभी 15 चेयरमैन की उम्र 55 साल से ज्यादा ही रही। शाह से पहले 2006 में साउथ अफ्रीका के पर्सी सोन 56 साल की उम्र में प्रेसिडेंट बने थे। उनसे 20 साल छोटे शाह अब 36 साल की उम्र में ICC के सबसे युवा चेयरमैन बनेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग स्टूडेंट से रेप, ऑटो ड्राइवर ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाया

ऑटो की ये तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई हैं। पुलिस ने बताया कि ऑटो ड्राइवर स्टूडेंट को जंगल की ओर लेकर जाते दिखा।

ऑटो की ये तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई हैं। पुलिस ने बताया कि ऑटो ड्राइवर स्टूडेंट को जंगल की ओर लेकर जाते दिखा।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट से रेप का केस सामने आया है। यहां एक ऑटो ड्राइवर ने स्टूडेंट को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। स्टूडेंट ने कॉलेज जाने के लिए एक बस स्टॉप से ऑटो रिक्शा लिया था। ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

होश आया तो कपड़े फटे थे: पुलिस ने बताया कि 19 साल की स्टूडेंट सोमवार (26 अगस्त) सुबह बस स्टैंड से कॉलेज जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठी। ड्राइवर ने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। होश आने पर स्टूडेंट ने अपने आप को जंगल में अकेले पाया। उसके कपड़े फटे हुए थे। हाथों पर चोट के निशान थे। पीड़ित ने अपनी बहन को फोन कर घटना के बारे में बताया।

15 दिन में यौन शोषण की दूसरी घटना: इससे पहले महाराष्ट्र के ही ठाणे जिले के बदलापुर में केजी की 3 और 4 साल की 2 बच्चियों का यौन शोषण हुआ था। 12-13 अगस्त को स्कूल में स्वीपर ने यौन शोषण किया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. J&K विधानसभा चुनाव: BJP ने तीसरी और NC ने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 29 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें सेकेंड फेज के 10 और थर्ड फेज के 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। उधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने 32 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गांदरबल से और पार्टी प्रवक्ता तनवीर सादिक जदीबल सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 51, जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राज्य में 3 फेज में चुनाव: जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। फर्स्ट फेज में 24 सीटों पर 18 सितंबर को, दूसरे फेज में 26 सीटों पर 25 सितंबर को और तीसरे फेज में 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. चंपाई 30 अगस्त को BJP में शामिल होंगे, हेमंत सोरेन कैबिनेट से आज इस्तीफा दे सकते हैं

अमित शाह और चंपाई सोरेन की मुलाकात का यह फोटो असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया।

अमित शाह और चंपाई सोरेन की मुलाकात का यह फोटो असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया।

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन 30 अगस्त को BJP में शामिल होंगे। असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी है। चंपाई आज झारखंड कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं। मौजूदा CM हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद 31 जनवरी को चंपाई CM बने थे, उन्होंने 3 जुलाई को इस्तीफा दिया था। चंपाई ने CM पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।

चंपाई सोरेन से BJP को क्या फायदा: चंपाई सोरेन को झारखंड के कोल्हान इलाके में कोल्हान टाइगर के नाम से जाना जाता है। इनका यहां की 14 सीटों पर पकड़ है। पार्टी में उनके कद का यहां कोई दूसरा नेता नहीं है। कोल्हान में भाजपा के पास एक भी विधायक नहीं है। BJP चंपाई की मौजूदगी में कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर तो अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. मानसून ट्रैकर: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, 23 हजार लोग रेस्क्यू किए गए

देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हुई है। राजकोट, आणंद, मोरबी, खेड़ा, वडोडरा और द्वारका में सेना को तैनात किया गया है। अब तक 23 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

मध्य प्रदेश में 29-30 अगस्त से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। सितंबर की शुरुआत भी तेज बारिश से होगी। प्रदेश में अब तक सीजन की 88% यानी 33 इंच बारिश हो चुकी है। बिहार में नदियां उफान पर हैं। भागलपुर, मुंगेर और वैशाली में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रदेश में अब तक 24% कम बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश में अभी बारिश का दौर जारी है। इस सीजन में 12% बारिश कम हुई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. PM मोदी ने पुतिन से फोन पर बात की, 2 महीने में दूसरी बार यूक्रेन जंग पर चर्चा

PM मोदी ने इस महीने चौथी बार फोन पर किसी राष्ट्राध्यक्ष से बातचीत की है। उन्होंने पुतिन और बाइडेन से बातचीत से पहले इजराइली PM नेतन्याहू और बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर यूनुस से बात की थी।

PM मोदी ने इस महीने चौथी बार फोन पर किसी राष्ट्राध्यक्ष से बातचीत की है। उन्होंने पुतिन और बाइडेन से बातचीत से पहले इजराइली PM नेतन्याहू और बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर यूनुस से बात की थी।

यूक्रेन दौरे के 4 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की। मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘पुतिन से भारत-रूस की स्पेशल और स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने को लेकर बात की। उनसे रूस-यूक्रेन जंग को लेकर भी विचार साझा किए।’ PM मोदी जंग रोकने को लेकर पुतिन से बीते 2 महीने में 2 बार बात कर चुके हैं। उन्होंने पुतिन से 8 जुलाई को मॉस्को में मुलाकात भी की थी।

एक दिन पहले बाइडेन से बात की: 26 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी बातचीत की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में शांति और स्थिरता के लिए भारत के समर्थन की बात दोहराई थी। मोदी और बाइडेन के बीच बांग्लादेश के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मोदी और बाइडेन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. भारत में मंकीपॉक्स की जांच के लिए RT-PCR किट डेवलप, 40 मिनट में रिजल्ट देगी​​​​​​​​​​​​​​

मंकीपॉक्स के पब्लिक इमरजेंसी घोषित होने के 15 दिन के अंदर भारत ने इस संक्रमण की जांच के लिए RT-PCR किट डेवलप कर लिया है। इस किट का नाम IMDX Monkeypox Detection RT-PCR Assay है। इसे सीमेंस हेल्थीनीयर्स ने तैयार किया है। यह सिर्फ 40 मिनट में टेस्ट रिजल्ट दे देगी।

WHO ने Mpox को 14 अगस्त को हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को Mpox यानी मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। यह दो साल में दूसरी बार था जब इस बीमारी को हेल्थ इमरजेंसी बताया गया। इस वायरस का नया स्ट्रेन (Clad-1) पिछले स्ट्रेन के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है और इसकी मृत्यु दर भी ज्यादा हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. शराब नीति घोटाला केस: के. कविता को जमानत: सुप्रीम कोर्ट बोला- जांच हो चुकी, ट्रायल में देरी होगी; महिला हैं बेल मिलनी चाहिए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. राज्यसभा उपचुनाव: 12 सीटों में भाजपा के 9 कैंडिडेट निर्विरोध जीते: बिहार और महाराष्ट्र से सहयोगी दलों को 1-1 सीट, तेलंगाना में कांग्रेस कैंडिडेट की जीत (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बदलापुर यौन शोषण केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकारा: कहा- पीड़ित परिवार को थाने बुलाया, केस दर्ज करने में प्रोसीजर फॉलो नहीं हुआ (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 सितंबर तक बढ़ी: CM बोले- शुगर लेवल डाउन हो रहा, लंच की मांग की; CBI ने 14 दिन की कस्टडी मांगी थी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: कश्मीरी छात्राओं ने राहुल गांधी से पूछा- शादी कब करेंगे: जवाब- कोई प्लानिंग नहीं, होती है तो ठीक है; अब इस दबाव से निकल चुका (पढ़ें पूरी खबर)
  6. स्पोर्ट्स: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान: हरमनप्रीत कौर कप्तान, भारत का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा (पढ़ें पूरी खबर)
  7. सेक्शुअल हैरेसमेंट केस: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का AMMA के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा: कमेटी मेंबर्स सिद्दीकी और बाबूराज पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप, पूरी कमेटी हुई भंग (पढ़ें पूरी खबर)
  8. हरियाणा विधानसभा चुनाव: JJP-ASP का गठबंधन: दुष्यंत चौटाला का ऐलान; 70 पर जजपा, 20 पर आजाद समाज पार्टी उतारेगी उम्मीदवार (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा: बलूच आर्मी ने 12 जगह हमले किए, इनमें से 7 फिदायीन अटैक (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

पाकिस्तान क्रिकेट में AI कर रहा सिलेक्शन, चैंपियंस कप में 80% खिलाड़ी AI ने चुने

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि सिलेक्शन कमेटी ने सिर्फ 20% प्लेयर्स को सिलेक्ट किया।

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि सिलेक्शन कमेटी ने सिर्फ 20% प्लेयर्स को सिलेक्ट किया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में खिलाड़ियों का सिलेक्शन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से हो रहा है। PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि चैंपियंस कप के लिए 150 प्लेयर्स का सिलेक्शन हुआ। जिनमें 80% को AI ने, जबकि 20% को सिलेक्शन कमेटी ने चुना। अब इस सिलेक्शन को कोई चैलेंज नहीं कर सकता। चैंपियंस कप इकबाल स्टेडियम में 12 से 29 सितंबर तक खेला जाएगा। पाकिस्तान में इससे पहले 50 ओवर का आखिरी घरेलू टूर्नामेंट मार्च 2022 में हुआ था।
पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. पेपर लीक-4: ऐसे काम को मजबूर कि बताने में शर्म आती है: पढ़ाई के लिए खेत, भैंस सब बिक गए; पेपर लीक से 9 साल से भर्ती अटकी
  2. क्या राहुल के 3C ट्रैप में फंसी सरकार: ढाई महीने में रिजर्वेशन, वक्फ समेत किन 5 बड़े मुद्दों पर लिया यूटर्न
  3. ‘कंगना ने किसानों को रेपिस्ट कहा, देश से माफी मांगें’: शिवसेना सांसद बोलीं- CBI अरेस्ट करे, ताकि आंदोलन में विदेशी ताकतों का सच पता चले
  4. 36 साल पहले मर्डर, फिर राजनीति का रुख: MP के छतरपुर में शहजाद का जमीनों पर अवैध कब्जा; PWD की बिल्डिंग को किराये पर दिया
  5. राजस्थान क्राइम फाइल्स: 4 महीने गायब रहे कॉन्स्टेबल के मर्डर की कहानी: अनबन के चलते पत्नी पर शक, आखिरी लोकेशन 140 किमी दूर वीरान किला, पार्ट-1
  6. सेहतनामा- पोलियो मुक्त भारत में 10 साल बाद मिला केस: क्या होता है वैक्सीन डिराइव्ड संक्रमण, जानें पोलियो के लक्षण और इलाज
  7. जम्मू-कश्मीर में BJP की नई स्ट्रैटजी, लिस्ट आते ही उलझी: पुराने नेता किनारे, नए लोगों को टिकट; कश्मीर में अकेले लड़ेगी​​​​​​​

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular