![]()
इंटरनेशनल सिंगर रिहाना शुक्रवार को दूसरी बार भारत पहुंचीं। मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर उनका फैंस और पैपराजी ने स्वागत किया। उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया, मुस्कुराईं और कार में बैठने से पहले फ्लाइंग किस जेस्चर किया। इससे पहले सिंगर साल 2024 में भारत आई थीं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई में एक ब्यूटी ब्रांड से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने भारत पहुंची हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। रिहाना प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंचीं। उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था और पोनीटेल, डार्क सनग्लासेस और गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय पैपराजी उन्हें ‘रीरी’ कहकर बुलाते सुनाई दिए। रिहाना ने जवाब में हाथ हिलाया और मुस्कुराईं। बता दें कि यह रिहाना का भारत का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने आई थीं। वह 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं और इवेंट के अगले दिन वापस लौट गईं। मार्च 2024 में जामनगर में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी में दुनिया भर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मार्क जकरबर्ग, प्रिसिला चान, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प शामिल हैं। रिहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं
रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था। यह गाना 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ था।
वहीं, रिहाना का 2007 का गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने अब तक नौ ग्रैमी जीते हैं। रिहाना पहली महिला कलाकार हैं जिनके 10 गानों ने स्पॉटिफाई पर 1 अरब से ज्यादा स्ट्रीम्स पार किए हैं।
Source link
सिंगर रिहाना दूसरी बार भारत पहुंचीं:एयरपोर्ट पर पैपराजी को फ्लाइंग किस दी, 2024 में अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म किया था
Leave a Comment
Leave a Comment















