धनबाद : ईडी रेड के बाद मीडिया के सामने आए कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह, कंबल वितरण कार्यक्रम में दी सफाई

editor
2 Min Read

धनबाद। ईडी की छापेमारी के करीब 15 घंटे बाद कोयला कारोबारी और सामाजिक संस्था देव सेना के संस्थापक एल.बी. सिंह शनिवार को मीडिया के सामने आए। वे हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित जगलेस क्वार्टर के फुटबॉल मैदान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने छापेमारी में लगाए गए आरोपों पर अपनी सफाई भी दी।

कार्यक्रम में एल.बी. सिंह और कुम्भ नाथ सिंह ने बढ़ती ठंड को देखते हुए 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर एल.बी. सिंह ने कहा कि देव सेना हमेशा से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करती रही है और आगे भी गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में धनबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार कंबल वितरण अभियान चलाया जाएगा।

ईडी छापेमारी पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए एल.बी. सिंह ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और समय आने पर वे सभी तथ्यों के साथ अपनी बात स्पष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे हर परिस्थिति में जनसेवा का कार्य जारी रखेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और देव सेना की इस पहल की सराहना की#EDRaid #LBSingh #CoalBusiness #JharkhandNews #EDAction #MediaStatement #Dhanbad #SocialWork #VandeBharatNews।

Leave a Comment