धनबाद, 22 नवंबर 2025झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष (रजत पर्व) के अवसर पर जिले में आयोजित “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह का दूसरा दिन अत्यंत सफल रहा। जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी नागरिक पहुंचे तथा मौके पर ही कई सुविधाओं का लाभ उठाया।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि शनिवार को लगे शिविरों में कुल 7233 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 761 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। वहीं, 2614 लाभुकों के बीच विभिन्न प्रकार की परिसंपत्तियाँ और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रमुख आंकड़े :कुल प्राप्त आवेदन – 7233ऑन द स्पॉट निष्पादित आवेदन – 761वितरित परिसंपत्तियाँ – 2614
प्राप्त आवेदनों का विवरण:जाति प्रमाण पत्र – 226आय प्रमाण पत्र – 217जन्म प्रमाण पत्र – 148मृत्यु प्रमाण पत्र – 26दाखिल खारिज – 55नया राशन कार्ड – 955स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 131वृद्धा पेंशन – 668विधवा पेंशन – 28दिव्यांगता पेंशन – 18सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़े आवेदन – 439विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन – 4304
निष्पादित आवेदनों का विवरण:जाति प्रमाण पत्र – 84आय प्रमाण पत्र – 91जन्म प्रमाण पत्र – 27मृत्यु प्रमाण पत्र – 12नया राशन कार्ड – 63स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 38पेंशन स्वीकृति – 39सेवा गारंटी अधिनियम – 310अन्य योजनाएँ – 95
लाभुकों के बीच वितरित परिसंपत्तियाँ:लैमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र – 35स्वयं सहायता समूह/क्लस्टर मेंबर आइडी कार्ड – 1036धोती–साड़ी–लूंगी – 416कंबल – 55साइकिल – 150स्वेटर – 856अन्य – 66
शिविरों में वरीय जिला पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने लाभुकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।उपायुक्त ने कहा कि “रजत पर्व के इस पवित्र वर्ष में राज्य सरकार का संकल्प है कि समाज के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम इसी संकल्प को साकार कर रहा है।”सेवा का अधिकार सप्ताह 28 नवंबर तक जारी रहेगा और जिले के सभी पंचायतों व वार्डों में इसी प्रकार शिविर लगाकर जनहित की सेवाएँ प्रदान की जाती रहेंगी।


















