धनबाद 22 नवंबर 2025, आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चल रहे सेवा का अधिकार सप्ताह में शनिवार को लटानी पंचायत, पूर्वी टुंडी में आयोजित शिविर में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
शिविर में अंचल अधिकारी, पंचायत मुखिया तथा विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति में सिंग्रराडीह, हलकट्टा, रंजीतपुर, बामनबाद और फतेहपुर ग्राम संगठन की महिलाओं को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से वulnerabilty Reduction Fund (VRF) के अंतर्गत कुल ₹5,00,000 की राशि प्रदान की गई। प्रत्येक ग्राम संगठन को ₹1,00,000 का चेक सौंपा गया, जिसका उद्देश्य संकटग्रस्त परिवारों की मदद करना एवं महिलाओं की आजीविका को मजबूती देना है।
शिविर में बड़ी संख्या में स्व–सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि यह आर्थिक सहायता ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक–आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगी।इसी तरह जिले के अन्य पंचायतों और वार्डों में आयोजित शिविरों में भी JSLPS की ओर से अलग–अलग राशि के चेक वितरित किए गए, जिससे कई स्व–सहायता समूहों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन ने सरकार की योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने में एक और महत्वपूर्ण कदम जोड़ा।

















